{"_id":"6a9e4f2e644173266005f4b8","slug":"women-s-asia-cup-sri-lanka-complete-winning-hat-trick-beat-bangladesh-by-four-wickets-to-reach-semifinals-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को चार विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
महिला एशिया कप: श्रीलंका ने लगाई जीत की हैट्रिक, बांग्लादेश को चार विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश
Mon, 07 Sep 2026 11:14 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:14 AM IST
सार
श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2026 में बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश ने 8 विकेट पर 114 रन बनाए। श्रीलंका ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया, जिसमें हर्षिता समरविक्रमा ने नाबाद 48 रन की अहम पारी खेली।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2026 के 10वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल मे प्रवेश कर लिया है। श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाकर 'ग्रुप-बी' की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। दिलारा अख्तर ने जुवैरिया फिरदौस के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
फिरदौस 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 3 चौके शामिल रहे। इसके बाद दिलारा (26) ने शोभना मोस्तरी के साथ दूसरे विकेट के सिर्फ 13 रन जुटाए। आलम ये रहा कि 9.5 ओवरों तक टीम का स्कोर 52/3 था। इसके बाद शोभना मोस्तरी ने शोर्ना अख्तर (9) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के बेहद करीब पहुंचाया। शोभना ने टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन बनाए। 41 गेंदों की पारी में उनके बल्ले से चार चौके निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के लिए चमुदी प्रबोधा ने चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट निकाले। उनके अलावा, सुगंधिका कुमारी ने दो विकेट चटकाए। कप्तान चामरी अट्टूापट्टू और कविशा दिलहारी को एक-एक विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम को सात के स्कोर पर कप्तान चामरी अट्टापट्टू (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 44 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
यहां से निलाक्षिका सिल्वा ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया। निलाक्षिका 18 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद हर्षिता ने कौशानी नुथ्यांगना के साथ सातवें विकेट के लिए 18 गेंदों में 33 रन जुटाकर टीम को जीत दिलाई। हर्षिता 37 गेंदों में दो छक्कों और चार चौकों के साथ 48 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कौशानी ने नौ गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए। विपक्षी खेमे से मारुफा अख्तर ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सुल्ताना खातून और रितु मोनी को 1-1 सफलता हाथ लगी।