{"_id":"6aeecae6a347ace4a50c2ce5","slug":"ravi-shastri-slams-selectors-over-mohammed-shami-s-test-snub-says-he-had-30-40-wickets-left-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'और क्या चाहिए खिलाड़ी से?': शमी को टेस्ट में मौका नहीं मिलने पर भड़के रवि शास्त्री, चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
'और क्या चाहिए खिलाड़ी से?': शमी को टेस्ट में मौका नहीं मिलने पर भड़के रवि शास्त्री, चयनकर्ताओं पर उठाए सवाल
Sat, 07 Nov 2026 12:23 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:23 PM IST
सार
मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर रवि शास्त्री ने चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि शमी में अभी 30-40 विकेट लेने की क्षमता थी और उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए था। शास्त्री ने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शमी की फिटनेस और प्रदर्शन का भी हवाला दिया।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI/ICC
विस्तार
मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले के बाद पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। शमी ने शुक्रवार देर रात टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वह तीन साल से ज्यादा समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर थे। हालांकि, वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। शास्त्री का मानना है कि शमी में अभी भी टेस्ट क्रिकेट में 30 से 40 विकेट लेने की क्षमता थी। उन्होंने कहा कि अनुभवी तेज गेंदबाज को पिछले 12 महीनों में कम से कम एक मौका जरूर मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
Trending Videos
रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
'शमी में अभी 30-40 विकेट लेने की क्षमता थी'
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे से पहले शास्त्री ने शमी के संन्यास पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को इस तरह विदाई लेते देखना दुखद है। शास्त्री ने कहा, 'यह दुखद है कि जिस खिलाड़ी ने देश के लिए इतना अच्छा प्रदर्शन किया, उसे इस तरह जाना पड़ रहा है। मुझे निश्चित रूप से लगता था कि उनमें अभी 30-40 विकेट लेने की क्षमता थी। उन्हें पिछले 12 महीनों में खेलना चाहिए था और शायद टेस्ट गेंदबाज के तौर पर टीम में जगह मिलनी चाहिए थी।'

शमी
- फोटो : ANI
जिम में फिट होने का क्या फायदा, अगर 10-12 ओवर नहीं डाल सकते?
शास्त्री ने खिलाड़ियों की फिटनेस परखने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि जिम में फिटनेस साबित करने से ज्यादा जरूरी मैदान पर मैच की परिस्थितियों में गेंदबाजी करने की क्षमता है। उन्होंने शमी को एक ऐसा गेंदबाज बताया, जो लगातार लंबे स्पेल डालने में सक्षम है। शास्त्री ने कहा, 'अगर आप मैच में 10 या 12 ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते तो जिम में फिट होने का क्या फायदा है? आपके पास ऐसा खिलाड़ी है जो लगातार गेंदबाजी कर सकता है। इसलिए मैं थोड़ा निराश हूं कि उसे एक और मौका नहीं मिला।'

- फोटो : X
बंगाल के लिए लगातार गेंदबाजी कर रहे थे शमी
शमी की फिटनेस को लेकर उठने वाले सवालों पर भी शास्त्री ने असहमति जताई। उन्होंने बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में शमी के प्रदर्शन का हवाला दिया। शास्त्री के मुताबिक, तेज गेंदबाज लगातार मैच खेल रहे थे और एक मैच में 15 से 20 ओवर तक गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैंने उनकी फिटनेस को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन वह बंगाल के लिए हर मैच खेल रहे थे। वह 15-20 ओवर गेंदबाजी कर रहे थे। अपनी फिटनेस साबित करने के लिए एक खिलाड़ी और क्या करे?'
शास्त्री ने आगे कहा कि अगर शमी अच्छी फॉर्म में रहते हैं और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो किसी वरिष्ठ गेंदबाज के चोटिल होने की स्थिति में टीम को उनके अनुभव की जरूरत पड़ सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर आपका कोई अनुभवी गेंदबाज अचानक चोटिल हो जाता है तो आप अनुभव की तलाश करेंगे। लेकिन आपके पास शमी जैसा खिलाड़ी मौजूद है।'

- फोटो : mdshami.11
रणजी में 37 विकेट भी नहीं बदल सके चयनकर्ताओं का फैसला
शमी ने टेस्ट टीम से लगातार बाहर रहने के बावजूद घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने बंगाल के लिए सात मैचों में 37 विकेट लिए थे। इसके बावजूद उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का मौका नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनका खेलना जारी रहेगा।