Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts

शमी के 4 मजेदार किस्से: बिरयानी नहीं मिली तो विपक्षी बल्लेबाजों पर ढाया कहर, कोहली ने क्यों दिया 'लाला' नाम?

Sat, 07 Nov 2026 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Nov 2026 08:57 AM IST
सार

मोहम्मद शमी मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं, लेकिन उनके कई मजेदार किस्से भी हैं। रवि शास्त्री ने बिरयानी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। वहीं, विराट कोहली ने उन्हें 'लाला' नाम दिया था। जानिए शमी से जुड़े चार ऐसे किस्से, जिनके बारे में कम लोग जानते हैं।

विज्ञापन
Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts
शमी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार सफर पर विराम लगा दिया है। अपनी सटीक लाइन-लेंथ, शानदार सीम पोजिशन और घातक गेंदबाजी से उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। हालांकि, मैदान पर बेहद गंभीर नजर आने वाले शमी का ड्रेसिंग रूम में एक अलग ही अंदाज रहा है।

विज्ञापन


खाने के शौक से लेकर टीम के साथियों के साथ मजेदार किस्सों तक, उनके करियर से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में प्रशंसक कम जानते हैं। पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शमी से जुड़ा बिरयानी का एक ऐसा किस्सा सुनाया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके शमी से जुड़े चार मजेदार किस्से।

विज्ञापन
Trending Videos

Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts
शमी और शास्त्री - फोटो : ANI
1. बिरयानी देखकर भड़क गए थे शमी, फिर मैदान पर मचाया था कहर
साल 2018 में जोहानिसबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल स्थिति में थी। लंच के समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए करीब 100 रन की जरूरत थी और उसके आठ विकेट बाकी थे। इसी दौरान ड्रेसिंग रूम में शमी बिरयानी की बड़ी प्लेट लेकर बैठे थे। रवि शास्त्री ने शमी को इतनी बिरयानी खाते देखा तो उन्होंने गेंदबाजी कोच भरत अरुण से मजाक में कहा कि क्या शमी का विकेट लेने का पेट भर गया है?

यह बात शमी को पसंद नहीं आई। वह नाराज हो गए और अपनी बिरयानी की प्लेट हटाते हुए बोले, 'नहीं चाहिए बिरयानी!' इसके बाद शमी ने मैदान पर शानदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 28 रन देकर पांच विकेट झटके। भारत ने यह मुकाबला 63 रन से जीत लिया। शमी के प्रदर्शन से खुश शास्त्री ने बाद में भरत अरुण से उनके लिए दोबारा गर्मागर्म बिरयानी लाने को कहा।
विज्ञापन

Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI/ICC
2. शमी अहमद नहीं, मोहम्मद शमी है पूरा नाम
शमी के करियर की शुरुआत में उनके नाम को लेकर भी एक दिलचस्प उलझन रही। कई बार टीवी ग्राफिक्स और टीम शीट में उनका नाम 'शमी अहमद' लिखा जाता था। लंबे समय तक प्रशंसक भी उन्हें इसी नाम से जानते रहे। हालांकि, बाद में शमी ने खुद इस भ्रम को दूर किया। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं पता कि मेरे नाम के साथ यह अहमद कहां से जुड़ गया। मेरा नाम मोहम्मद शमी है, शमी अहमद नहीं।'
विज्ञापन

Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts
शमी - फोटो : ANI/ICC
3. न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लिए तो पुलिस ने भी लिए मजे
2023 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट झटके थे। उनकी इस उपलब्धि के बाद दिल्ली और मुंबई पुलिस के बीच सोशल मीडिया पर मजेदार बातचीत देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने एक्स पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'मुंबई पुलिस, उम्मीद है कि आज रात मोहम्मद शमी को हमले के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।' इस पर मुंबई पुलिस ने भी मजेदार जवाब दिया। उसने लिखा, 'आपने अनगिनत दिल चुराने के आरोप में मामला दर्ज करना और कुछ सह-आरोपियों को शामिल करना तो छोड़ ही दिया।' शमी की गेंदबाजी को लेकर पुलिस के इस मजाक ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Mohammed Shami Funny Stories: Biryani Incident, Lala Nickname and Lesser-Known Facts
शमी - फोटो : ANI
4. विराट कोहली ने दिया था 'लाला' निकनेम
मैदान पर शमी को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में उनका एक अलग नाम है। टीम के साथी उन्हें प्यार से 'लाला' बुलाते हैं। यह निकनेम उन्हें विराट कोहली ने दिया था। भारतीय ड्रेसिंग रूम में यह नाम शमी के लिए प्यार और अपनापन दिखाने का एक तरीका बन गया। धीरे-धीरे टीम के दूसरे खिलाड़ी भी उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे। इस तरह मैदान पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले शमी ड्रेसिंग रूम में अपने मजाकिया अंदाज और खाने के शौक के लिए भी पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed