फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pathum Nissanka Ruled Out of ODI Tri-Series Against Pakistan and England Due to Hamstring Injury

ट्राई सीरीज: पाकिस्तान-इंग्लैंड से भिड़ने से पहले श्रीलंका को झटका, चोट की वजह से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

Thu, 15 Oct 2026 07:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Oct 2026 07:47 PM IST
सार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका को झटका लगा है। हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका को मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिला, जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Pathum Nissanka Ruled Out of ODI Tri-Series Against Pakistan and England Due to Hamstring Injury
पथुम निसांका - फोटो : IANS

विस्तार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 'वनडे ट्राई-सीरीज' से पहले श्रीलंकाई टीम को झटका लगा है। इस टीम के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज पाथुम निसांका सीरीज से बाहर हो गए हैं। निसांका हाल ही में चोटों से जूझ रहे हैं। उन्हें ट्राई-सीरीज के लिए टीम में शामिल तो किया गया था, लेकिन यह उनकी फिटनेस पर निर्भर था। पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट-बॉल दौरे के बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशी) में चोट लग गई थी।
विज्ञापन


'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार, इस बल्लेबाज को अभी तक मैदान पर वापसी के लिए मेडिकल क्लीयरेंस नहीं मिल सका है। उनकी रिकवरी अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची है कि वे फिर से खेलना शुरू कर सकें, इसलिए वे रविवार से रावलपिंडी में शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि निसांका की जगह लाहिरू उदारा को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले निसांका पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए थे। उन्हें वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित होने पर टीम के साथ यात्रा करनी थी, लेकिन अब वे ट्राई-सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


निसांका को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी श्रीलंका की टीम में रखा गया है, क्योंकि वे रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी करने की कतार में हैं। हालांकि, दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में उनका खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर करेगा। श्रीलंका ने पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए पूर्व कप्तान चरिथ असलंका को भी टीम से बाहर कर दिया है। इस बीच, अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहान अराचिगे को टीम में वापस बुलाया गया। वे असलंका और चोटिल वानिंदु हसरंगा के स्थान पर आए, जो इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed