फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches

कैसे गेंदबाजों पर भारी पड़ते हैं रोहित शर्मा?: विपक्ष की कमजोरी पहचानने से लेकर मानसिक मजबूती तक, समझिए रणनीति

Thu, 15 Oct 2026 08:59 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 08:59 PM IST
सार

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने बड़े और दबाव वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयारी, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को अहम बताया है। अपने शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में उन्होंने बताया कि वह मैच से पहले विपक्षी टीम और गेंदबाजों की रणनीतियों पर ध्यान देते हैं।

विज्ञापन
Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हाई-प्रेशर मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने का अपना मंत्र साझा किया है। रोहित के मुताबिक, बड़े मैचों में दबाव से निपटने के लिए मजबूत तैयारी और मानसिक आत्मविश्वास सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मैदान पर उतरने से पहले वह विपक्षी टीम, गेंदबाजों और उनकी रणनीतियों का बारीकी से अध्ययन करते हैं, जिससे उन्हें मुकाबले के दौरान बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है। रोहित शर्मा ने ये बातें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले अपने शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में कहीं।
विज्ञापन
Trending Videos

Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
'तैयारी से मिलता है मैदान पर आत्मविश्वास'
  • इस दौरान मशहूर गायक मीका सिंह ने उनसे सवाल किया कि जब पूरा देश स्टेडियम में 'इंडिया-इंडिया' और 'रोहित-रोहित' के नारे लगा रहा होता है, तब वह इतने दबाव के बीच सहज होकर बल्लेबाजी कैसे कर लेते हैं। मीका सिंह के सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि वह मैच से पहले अपनी तैयारी पर काफी ध्यान देते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि मैदान पर उतरने से पहले उन्हें अपनी तैयारियों पर पूरा भरोसा हो।
  • रोहित ने कहा कि वह बचपन से ही अच्छी तैयारी करने पर जोर देते आए हैं। उनके लिए विपक्षी टीम का अध्ययन करना, गेंदबाजों की ताकत को समझना और यह जानना कि गेंदबाज उन्हें किस तरह आउट करने की कोशिश कर सकते हैं, तैयारी का अहम हिस्सा है।
  • उन्होंने परीक्षा का उदाहरण देते हुए समझाया कि जिस तरह परीक्षा देने से पहले पढ़ाई करना जरूरी है, उसी तरह क्रिकेट में भी मैदान पर उतरने से पहले पूरी तैयारी होनी चाहिए। जब खिलाड़ी अच्छी तरह तैयारी करके उतरता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह दबाव में भी अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'हर खिलाड़ी का अपना तरीका होता है'
रोहित शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिकेट में तैयारी करने या दबाव से निपटने का कोई एक निश्चित तरीका नहीं है। हर खिलाड़ी अपनी सोच, अनुभव और जरूरत के हिसाब से तैयारी करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के लिए खेलने वाले और पहले खेल चुके सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने तरीके से तैयारी की है और देश के लिए योगदान दिया है। ऐसे में किसी एक तरीके को सही या गलत नहीं कहा जा सकता। जरूरी यह है कि खिलाड़ी अपनी शैली को पहचाने और उसी के मुताबिक खुद को तैयार करे।
विज्ञापन

Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड
रोहित शर्मा का बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन भी उनके अनुभव और क्षमता को दर्शाता है। आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट मैचों में उन्होंने विभिन्न प्रारूपों में 21 मैचों की 23 पारियों में 884 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 44.20 रहा है, जबकि उनके बल्ले से दो शतक और दो अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 137 रन है। कप्तान के तौर पर आईपीएल की पांच ट्रॉफियां जीतने के अलावा, रोहित ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और बल्लेबाजी को भारतीय क्रिकेट की इन सफलताओं में महत्वपूर्ण माना जाता है।

Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
2027 विश्व कप से पहले भी जारी है शानदार फॉर्म
  • रोहित शर्मा की फिटनेस और 2027 वनडे विश्व कप में उनकी संभावित भूमिका को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन उनके हालिया आंकड़े वनडे क्रिकेट में उनकी निरंतरता को दिखाते हैं। रोहित अब तक 291 वनडे मैचों की 283 पारियों में 12,120 रन बना चुके हैं। उनका औसत 49.26 है। इस प्रारूप में उनके नाम 35 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है।
  • साल 2026 में भी रोहित का बल्ला लगातार रन उगल रहा है। उन्होंने इस साल 12 पारियों में 50.33 की औसत और 104.67 के स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 रन रहा है।
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबलों में भी रोहित ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वह तीन पारियों में 225 रन बनाकर भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इस दौरान उनका औसत 75.00 और स्ट्राइक रेट 115 से अधिक रहा। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन रहा।

Rohit Sharma Reveals His Success Mantra for Handling Pressure in Big Matches
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ अगली चुनौती
रोहित शर्मा अब विराट कोहली के साथ आगामी वनडे सीरीज में नजर आएंगे। भारतीय टीम को चार नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद 13 दिसंबर से भारत में श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज प्रस्तावित है। इन मुकाबलों में रोहित का प्रदर्शन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जाएगा। हालांकि, रोहित के मुताबिक बड़े मैचों में सफलता का मूल मंत्र किसी खास रणनीति से ज्यादा अपनी तैयारी पर भरोसा रखना और मानसिक रूप से मजबूत बने रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed