{"_id":"6af0761d3dc51879cf0dff9f","slug":"pakistan-beat-india-by-three-wickets-in-u-19-asia-cup-match-highlights-and-scorecard-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 एशिया कप: भारत को पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त, हम्जा के शतक से मिली जीत; अर्जुन की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
अंडर-19 एशिया कप: भारत को पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त, हम्जा के शतक से मिली जीत; अर्जुन की मेहनत पर फिरा पानी
Sun, 08 Nov 2026 06:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 08 Nov 2026 06:46 PM IST
सार
अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हराया। अर्जुन राजपूत के 107 रन के बावजूद भारत 208 रन पर सिमट गया। जवाब में हम्जा जहूर ने नाबाद 100 रन बनाकर पाकिस्तान को 48.1 ओवर में जीत दिला दी।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : @BCCI
विस्तार
अंडर-19 एशिया कप में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 46.3 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान ने सात विकेट खोकर 48.1 ओवर में 209 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो हम्जा जहूर रहे, जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली।
विज्ञापन
Trending Videos
अर्जुन राजपूत ने लगाया शानदार शतक
- टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआती झटके देते हुए महज 42 रन के स्कोर पर भारत के चार विकेट गिरा दिए। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, आर्यवीर सहवाग (22), वीके विनीत और यशवर्धन चौहान जल्दी पवेलियन लौट गए।
- इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 85 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और पांच छक्के निकले। अर्जुन ने विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ (10) के साथ 44 रन और मनाल चौहान (11) के साथ 64 रन की साझेदारी की।
- अर्जुन के 36वें ओवर में 170 रन के स्कोर पर सातवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 195 रन तक पहुंचते-पहुंचते नौ विकेट गंवा दिए। हालांकि, आखिर में काव्या प्रसाद पटेल ने 23 रन और इशान सूद ने नाबाद दो रन बनाकर भारत को 208 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बरपाया कहर
पाकिस्तान की ओर से अली रजा और रिजवानुल्लाह ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अली रजा ने 37 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि रिजवानुल्लाह ने 24 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। नियाकाब शफीक ने भी तीन विकेट झटके। मोहम्मद सयाम को एक सफलता मिली।

हम्जा जहूर ने शतक लगाकर पाकिस्तान को जिताया
209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने शीर्ष क्रम पर दबाव बनाए रखा और पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। हालांकि, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हम्जा जहूर ने शानदार धैर्य और आक्रामकता का परिचय दिया।
हम्जा ने 108 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उनकी शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने 48.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। भारत की ओर से मनाल चौहान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।