Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND U19 vs NEP U19 Live Score: ACC Under 19 Asia Cup 2026 India vs Nepal Match Scorecard Updates

India U19 vs Nepal U19 Live: 27 ओवर के बाद नेपाल चार विकेट पर 85 रन के पार, भारत के ईशान सूद ने झटके तीन विकेट

Fri, 06 Nov 2026 11:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अल अमीरात Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Nov 2026 11:26 AM IST
सार

 India U19 vs Nepal U19 Live Cricket Score, Asia Cup 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय अंडर-19 टीम आज एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। नेपाल से उसका मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

विज्ञापन
IND U19 vs NEP U19 Live Score: ACC Under 19 Asia Cup 2026 India vs Nepal Match Scorecard Updates
भारतीय टीम - फोटो : Sony Liv Twitter

विस्तार

भारतीय अंडर-19 टीम आज एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत कर चुकी है। नेपाल अंडर-19 टीम से उसका मुकाबला अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नेपाल ने 27 ओवर के बाद चार विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल आशीष लुहार और दर्श सोनार क्रीज पर हैं। 
विज्ञापन


नेपाल की पारी
नेपाल को पहला झटका तीसरे ओवर में तीन के स्कोर पर लगा। ईशान सूद ने प्रसिद्ध जैशी को कैच आउट कराया। ईशान एक रन बना सके। वहीं, ईशान को दूसरी सफलता पांचवें ओवर में मिली, जब उन्होंने सूर्यांशु कोइराला को अर्जुन के हाथों कैच कराया। सूर्यांशु पांच रन बना सके। ईशान सूद ने कहर बरपाते हुए तीसरी सफलता भी हासिल की। उन्होंने निश्चल छेत्री को कैच आउट कराया। निश्चल खाता भी नहीं खोल सके। नेपाल को चौथा झटका 18वें ओवर में 51 के स्कोर पर लगा। नीरज यादव को मनल चौहान ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 48 गेंद में 20 रन बना सके।
विज्ञापन


दोनों टीमों की प्लेइंग-11

नेपाल अंडर-19: आशीष लुहार (विकेटकीपर), अभय यादव, बिपिन शर्मा (कप्तान), दर्श सोनार, नीरज कुमार यादव, निश्चल छेत्री, नितेश पटेल, प्रसिद्ध जैशी, सचिन भट्ट, सुशील रावल और सूर्यांशु कोइराला।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अंडर-19: आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), मनल चौहान, मोहित उल्वा, यशवीर गौड़, वीके विनीत और यशवर्धन चौहान।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed