फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Irani Cup: Jammu and Kashmir vs Rest of India Irani Cup Day 3 highlights and key moments Smaran Ravichandran

ईरानी कप: रविचंद्रन स्मरण ने खेली शतकीय पारी, शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर के खिलाफ हासिल की बड़ी बढ़त

Sat, 03 Oct 2026 07:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Oct 2026 07:10 PM IST
सार

शेष भारत ने ईरानी कप के तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर पर बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। शेष भारत के लिए स्मरण रविचंद्रन ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद शतक लगाया।

विज्ञापन
Irani Cup: Jammu and Kashmir vs Rest of India Irani Cup Day 3 highlights and key moments Smaran Ravichandran
स्मरण रविचंद्रन - फोटो : PTI

विस्तार

शेष भारत ने स्मरण रविचंद्रन की सयंम से खेली गई 126 रन की नाबाद पारी की बदौलत शनिवार को ईरानी कप मैच के तीसरे दिन स्टंप तक आठ विकेट पर 306 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 265 रन की बढ़त हासिल कर ली। स्मरण ने 131 गेंद की पारी में 15 चौके और पांच छक्के लगाए, जबकि सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 55 रन बनाए। इससे शेष भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया।
विज्ञापन

पंत और सरफराज ने किया निराश 
मेजबान टीम की ओर से साहिल लोटरा (71 रन देकर तीन विकेट) और उमर नजीर मीर (87 रन देकर तीन विकेट) गेंदबाजों में सबसे प्रभावी रहे, लेकिन भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत (08) और सरफराज खान (शून्य) की नाकामी के बावजूद शेष भारत के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत का लगातार दूसरी बार प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्हें लोटरा ने पगबाधा आउट कर दिया। इससे पहले पांचवें नंबर पर उतरे सरफराज खराब फुटवर्क के कारण आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

झटके के बाद संभला शेष भारत 
शेष भारत की टीम बीते दिन जम्मू-कश्मीर से 17 रन से पीछे थी और उसने एक विकेट ही गंवाया था। फिर शेष भारत के सांगवान और सुदीप कुमार घरामी (33) ने अच्छी शुरुआत करते हुए 50 रन की साझेदारी की। बाएं हाथ के सांगवान को दूसरे छोर पर सारांश जैन का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर शेष भारत को आगे कर दिया। सांगवान ने आउट होने से पहले 160 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इसके बाद नजीर ने सारांश (25) को और चार गेंदों के अंतराल में सरफराज को आउट कर दिया। लेकिन स्मरण को मानव सुथार (16) के रूप में भरोसेमंद साझेदार मिला जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। फिर उन्होंने मुकेश चौधरी (नाबाद 09) के साथ नौवें विकेट की साझेदारी में नाबाद 109 रन जोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed