फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
India
351/7 (50 ov)
West Indies
352/5 (48.2 ov)
West Indies won by 5 wickets

एशियाड: गोल्ड पर पीएम मोदी से जय शाह तक ने दी बधाई, ईशान बोले- यह पूरे भारत की जीत; तिलक ने बताया अलग एहसास

Sat, 03 Oct 2026 04:54 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, निशिन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 04:54 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आईसीसी चेयरमैन जय शाह और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
भारत ने पाकिस्तान को हराया - फोटो : ANI

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों और टीम के खिलाड़ियों ने खुशी जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि गोल्ड एक बार फिर भारत आया है। वहीं, आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भारतीय टीम की तारीफ की और कहा कि जापान ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इसे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भारत की ताकत का प्रमाण बताया।
विज्ञापन

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि गोल्ड एक बार फिर भारत आया है और टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखा है। पीएम मोदी ने लिखा, 'एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखने वाली हमारी पुरुष क्रिकेट टीम को बधाई। यह देश के लिए वाकई खुशी का अवसर है। टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
जय शाह ने कहा- टीम इंडिया को बधाई
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने भी भारत की स्वर्णिम सफलता पर टीम को बधाई दी। उन्होंने भारतीय टीम के अभियान को इस मौके के योग्य बताया और एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी देशों, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आयोजकों का भी आभार जताया। जय शाह ने कहा कि नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया गौरवपूर्ण अध्याय लिखा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया। जय शाह पदक वितरण समारोह में भी मौजूद थे। पुरुष क्रिकेट में भारत ने स्वर्ण, पाकिस्तान ने रजत और श्रीलंका ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
बीसीसीआई सचिव बोले- भारत व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सुपरपावर
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत को खास बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमेशा खुशी देती है और एशियन गेम्स में एक और गोल्ड मिलना शानदार उपलब्धि है। सैकिया ने कहा, 'यह बहुत अच्छा लगा। पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार जीत। जब हम पाकिस्तान के खिलाफ जीतते हैं तो यह हमेशा ज्यादा खुशी देता है, खासकर सभी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में। एशियन गेम्स में एक और गोल्ड आया है। मुझे लगता है कि भारत आजकल व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सुपरपावर है।' उन्होंने टीम के प्रदर्शन की भी तारीफ की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 61 रन और तिलक वर्मा ने 22 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए। गेंदबाजी में वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने पाकिस्तान को बीच के ओवरों में रोकने में अहम भूमिका निभाई।

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
ईशान किशन बोले- यह सिर्फ हमारी नहीं, पूरे भारत की जीत
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने स्वर्ण पदक को पूरे देश को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स या ओलंपिक जैसे बहु-खेल आयोजनों में मिलने वाली जीत सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं होती, बल्कि पूरे देश की होती है।ईशान ने कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि जब हम पदक जीतते हैं, खासकर एशियन गेम्स में, तो यह सिर्फ हमारी जीत नहीं होती। यह पूरे भारत की जीत होती है। हम सभी की शुभकामनाओं के साथ खेले और यह मैच जीता। इसलिए यह बहुत अच्छा एहसास है।' उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी एशियन गेम्स या ओलंपिक में देश के लिए खेलता है तो जीत का आनंद पूरे देश को मिलना चाहिए। 

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
तिलक वर्मा बोले- तिरंगा हाथ में लेकर गोल्ड जीतना अलग एहसास
फाइनल में भारत के लिए नाबाद अर्धशतक लगाने वाले तिलक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने के एहसास को अलग बताया। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने की भावना वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी जैसे खिताब से अलग है।तिलक ने कहा, 'हमने अपने देश के लिए एक और गोल्ड जोड़ा है, यह बेहद गर्व की बात है। अभी यह अविश्वसनीय एहसास है। एशियन गेम्स कुछ अलग है। वर्ल्ड कप या चैंपियंस ट्रॉफी जीतना पूरी तरह अलग एहसास है। लेकिन तिरंगा हाथ में लेकर गोल्ड मेडल हासिल करने का एहसास अलग है, जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते।' तिलक के लिए यह एशियन गेम्स में दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने इस पदक को अपने माता-पिता और परिवार को भी समर्पित किया।

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
जीत के बाद भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
जल्दी विकेट गिरने के बाद तिलक ने बनाया प्लान
भारत ने फाइनल में शुरुआती विकेट गंवाए थे। श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। तिलक ने बताया कि उस समय उनका पूरा ध्यान विकेट बचाने और अगले एक-दो ओवर में साझेदारी बनाने पर था। उन्होंने कहा कि लगातार विकेट गिरने के बाद एक और विकेट गंवाना टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता था। तिलक ने बताया कि उन्होंने दुबे से भी यही बात की थी कि शुरुआती एक-दो ओवर संभलकर खेलें और उसके बाद उपलब्ध शॉट्स के जरिए तेजी से रन बनाएं। दोनों की साझेदारी ने भारत को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Indian Cricket Team wins Gold Medal in Asian Games 2026 PM Modi Jay Shah Bcci reactions
भारतीय टीम - फोटो : ANI
भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 211 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61, तिलक वर्मा ने नाबाद 51 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने हसन नवाज की 51 गेंद में 96 रन की शानदार पारी के दम पर मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने दबाव के पलों में धैर्य बनाए रखा। पाकिस्तान की टीम छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने आखिरी गेंद पर हसन नवाज को आउट किया और भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के दोनों स्वर्ण पदक भारत के खाते में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed