फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Women Team Smriti Mandhana Captaincy record Women Premier League national team new responsiblity

मंधाना के लिए नई नहीं है कप्तानी: कुछ मौकों पर पहले भी संभाली है महिला टीम की कमान, जानें कैसा रहा रिकॉर्ड

Wed, 07 Oct 2026 10:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2026 10:34 AM IST
सार

भारतीय महिला टीम की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के लिए लीडरशीप की भूमिका नई नहीं है। मंधाना को हरमनप्रीत कौर की जगह महिला टीम की कमान सौंपी गई है। मंधाना जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन
Indian Women Team Smriti Mandhana Captaincy record Women Premier League national team new responsiblity
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS

विस्तार

स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज से उनके कार्यकाल का आगाज होगा। मंधाना के लिए कप्तानी हालांकि, नई नहीं है। वह इससे पहले भी कुछ मौकों पर भारतीय महिला टीम की कमान संभाल चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड कैसा रहा है...
विज्ञापन
Trending Videos

Indian Women Team Smriti Mandhana Captaincy record Women Premier League national team new responsiblity
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
2013 से भारतीय टीम का हिस्सा हैं मंधाना 
साल 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं मंधाना वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर कुल 22 मैचों में टीम की कमान संभाल चुकी हैं। मंधाना का रिकॉर्ड वनडे में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उन्होंने कुल चार वनडे मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है और सभी में जीत दिलाई है। वहीं, टी20 में भी मंधाना का रिकॉर्ड दमदार रहा है। उन्होंने कुल 18 मैचों में टीम की अगुआई की है, जिसमें से 11 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूपीएल में दो बार जीत चुकी हैं खिताब 
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बना चुकी हैं। उन्होंने 35 मैचों में आरसीबी की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को 18 में जीत नसीब हुई है, तो 17 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यानी मंधाना के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव मौजूद है। खास बात यह है कि स्मृति लंबे समय से हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहने पर उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे सीरीज से शुरू होगा कार्यकाल
स्मृति मंधाना बतौर कप्तान अपने कार्यकाल का आगाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगी। इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हरमनप्रीत कौर को भी जगह दी गई है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत का अनुभव भी मंधाना के काम आएगा। हरमनप्रीत की उम्र 37 साल हो चुकी है और यही वजह है कि चयनकर्ता उनके रिटायरमेंट लेने से पहले मंधाना को कप्तान के तौर पर पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्तूबर से होगी, जिसका दूसरा मुकाबला 18 और तीसरा मैच 20 अक्तूबर को खेला जाना है। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्तूबर से होगा। शेफाली वर्मा को टी20 और दीप्ति शर्मा को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed