{"_id":"6aa680b9aad472049404ef9d","slug":"indian-women-cricketer-smriti-mandhana-was-asked-about-the-hardest-night-of-her-life-know-reply-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीवन की सबसे दर्दभरी रात कौन सी रही?: इस सवाल पर मंधाना ने दिया ये जवाब, खुद को बताया गुस्सैल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीवन की सबसे दर्दभरी रात कौन सी रही?: इस सवाल पर मंधाना ने दिया ये जवाब, खुद को बताया गुस्सैल
Sun, 13 Sep 2026 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:23 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने निजी जीवन को लेकर बात करने से इन्कार कर दिया। मंधाना एक पॉडकास्ट में आईं तो उनसे दर्दभरी रात के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने खुलकर तो जवाब नहीं दिया। आइए जानते हैं मंधाना ने अपने बारे में क्या-क्या बताया।
विज्ञापन
मंधाना
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिलहाल एशिया कप में व्यस्त हैं। मंधाना पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम की अहम खिलाड़ी हैं। वह लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं और हाल ही में मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजी बनी थीं। मंधाना पिछले साल उस समय चर्चा में आईं जब आखिरी समय में उनकी शादी रद्द हो गई। इसे लेकर मंधाना ने कभी खुलकर बात नहीं की।
विज्ञापन
निजी कारणों से सुर्खियों में आ गई थीं मंधाना
मंधाना हाल ही में एक पॉडकास्ट में आईं। उनसे इस दौरान पूछा गया कि उनके जीवन की सबसे दर्दभरी रात कौन सी रही। मंधाना ने हालांकि, स्पष्ट किया कि वह सिर्फ क्रिकेट पर ही बात करेंगी। मंधाना की पलाश मुछाल से शादी होने वाली थी, लेकिन उसी दिन खबर आई कि ये शादी रद्द हो गई है। उस वक्त बताया गया था कि मंधाना के पिता की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण शादी टली है। लेकिन बाद में मंधाना ने स्पष्ट किया था कि शादी टूट गई है। हालांकि, इस कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
मंधाना से राज शमानी के पॉडकास्ट में जब पूछा गया कि उनके जीवन की सबसे दर्दभरी रात कौन सी है? इस सवाल के बाद मंधाना कुछ सेकेंड तक रुकीं और उन्होंने अपने आंसुओं को संभाला और कहा, 'शायद कुछ विश्व कप।' उन्होंने हालांकि, किस विश्व कप की बात की ये नहीं बताया। उन्होंने बाद में कहा कि कोविड-19 का दौर भी उनके लिए काफी कठिन रहा।

मंधाना ने खुद को गुस्सैल स्वभाव का बताया
अपने स्वभाव के बारे में बात करते हुए मंधाना ने कहा कि बाहर से देखने पर उनमें गुस्से की समस्या नहीं दिखती, लेकिन उनके अंदर काफी गुस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बदला लेने वालों में से हैं? तो मंधाना ने साफ किया कि वह ऐसी सोच नहीं रखतीं। मंधाना ने कहा, मैं आसानी से किसी से घुल-मिल नहीं पाती, लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आ सकता है। मुझसे पंगा मत लेना, बस यही बात है। मेरा व्यक्तित्व ऐसा है कि जब तक मैं तुम्हारे रास्ते में नहीं आती, तुम भी मेरे रास्ते में मत आना। मैं बदला तो नहीं लूंगी, लेकिन इसे भूलूंगी भी नहीं। पर मैं किसी का बुरा भी नहीं करूंगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोगों को आसानी से माफ कर देती हैं? तो मंधाना ने कहा, 'मैं माफ तो कर दूंगी, लेकिन भूलूंगी नहीं।'