फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women’s Squad Announced for Zimbabwe Series, Shafali Verma and Deepti Sharma Named Vice-Captains

मंधाना की कप्तानी में नए दौर की शुरुआत: जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शेफाली-दीप्ति बनीं उपकप्तान

Tue, 06 Oct 2026 10:05 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 10:05 PM IST
सार

स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का एलान किया गया है। शेफाली वर्मा को टी20 और दीप्ति शर्मा को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि हरमनप्रीत कौर दोनों टीमों में खिलाड़ी के तौर पर शामिल हैं। 

विज्ञापन
India Women’s Squad Announced for Zimbabwe Series, Shafali Verma and Deepti Sharma Named Vice-Captains
स्मृति मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए टी20 और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। नई कप्तान स्मृति मंधाना की अगुआई में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। शेफाली वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान, जबकि दीप्ति शर्मा को वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय टीम के नेतृत्व में यह बदलाव हरमनप्रीत कौर के सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद हुआ है। हरमनप्रीत ने कप्तानी से हटने के बाद साफ किया था कि वह खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए उपलब्ध रहेंगी। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

16 अक्तूबर से शुरू होगी टी20 सीरीज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज रायपुर में खेली जाएगी। पहला मुकाबला 16 अक्तूबर, दूसरा 18 अक्तूबर और तीसरा टी20 मैच 20 अक्तूबर को होगा। टी20 टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है, जबकि निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, अनुष्का शर्मा और जिंतिमनी कलिता को टीम में शामिल किया गया है। ये चारों खिलाड़ी हाल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ सीमित ओवरों और बहु-दिवसीय सीरीज में खेल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

India Women’s Squad Announced for Zimbabwe Series, Shafali Verma and Deepti Sharma Named Vice-Captains
प्रतिका रावल-हरलीन देओल - फोटो : ANI
वनडे टीम में प्रतिका रावल की वापसी
तीन मैचों की वनडे सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी। मुकाबले 23, 25 और 28 अक्तूबर को होंगे। वनडे टीम में प्रतिका रावल और हरलीन देओल को मध्यक्रम में शामिल किया गया है। हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स टीम में जगह नहीं बना सकी हैं। वह अगस्त की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रही हैं और इससे पहले महिला टी20 एशिया कप तथा एशियाई खेलों से भी बाहर रही थीं। वनडे टीम में वैष्णवी शर्मा को भी शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। तेजल हसबनिस और सायली सतघरे को भी टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

टी20 टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमनी कलिता और मिन्नू मणि।

वनडे टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायली सतघरे और रेणुका ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed