{"_id":"6ad8aaf1f691b3131c09adbf","slug":"india-vs-new-zealand-former-head-coach-ravi-shastri-warns-team-india-ahead-of-new-zealand-tour-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सिर्फ रिकॉर्ड के दम पर नहीं मिलेगी जीत': पूर्व मुख्य कोच ने टीम इंडिया को चेताया, सीरीज से पहले दी ये सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'सिर्फ रिकॉर्ड के दम पर नहीं मिलेगी जीत': पूर्व मुख्य कोच ने टीम इंडिया को चेताया, सीरीज से पहले दी ये सलाह
Wed, 21 Oct 2026 05:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:37 PM IST
सार
न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को चेताया है। शास्त्री का कहना है कि सिर्फ अच्छे रिकॉर्ड या आंकड़े के भरोसे भारतीय टीम कीवियों की चुनौती से नहीं निपट सकती है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि न्यूजीलैंड को उसकी धरती पर हराना भारत के लिए आसान नहीं होगा। उनका मानना है कि सिर्फ अच्छी साख या रिकॉर्ड के भरोसे जीत नहीं मिलेगी, बल्कि टीम को उससे भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे दबाव से घबराएं नहीं और पहले टी20 मैच से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू करें, ताकि सीरीज में बढ़त हासिल की जा सके।
22 अक्तूबर से शुरू हो रही पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की यह सीरीज एक नवंबर तक चलेगी। इसके बाद पुरुष वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों के मद्देनजर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से 1 दिसंबर तक वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेली जाएगी। इसके अलावा, भारत ए टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां वह तीन रेड-बॉल मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 24 अक्तूबर को लिंकन से होगी।

Trending Videos
पहले मैच से दबाव बनाने कहा
शास्त्री ने कहा, न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ पूरी ताकत से उतरेगा। वह अपनी परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं, पूरी तैयारी करके आते हैं और आपको हर जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। भारत के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन सिर्फ नाम के दम पर वह यह सीरीज नहीं जीत सकते। उन्हें मैदान पर उतरना होगा, दबाव को झेलना होगा और उसे वापस न्यूजीलैंड पर डालना होगा। 22 अक्तूबर को होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से ही मैं यही देखना चाहूंगा।
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने दौरे के टेस्ट चरण पर बात करते हुए कहा कि दोनों मैचों में जीत हासिल करना भारत के लिए बहुत अहम होगा। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें बनी रहेंगी। यह फाइनल नौ से 13 जून तक द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी का भी स्वागत किया।

अजिंक्य रहाणे और रवि शास्त्री
- फोटो : ANI
रहाणे ने टेस्ट सीरीज को बताया अहम
रहाणे ने कहा, भारत का न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम है, जिसमें कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलेंगी। टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की परिस्थितियां एक अलग तरह की चुनौती पेश करती हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2027 फाइनल में अपनी जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए, इन दोनों टेस्ट मैचों को जीतना बहुत जरूरी होगा।
उन्होंने कहा, मैं भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी से बहुत खुश हूं, उनका अनुभव टी20 मैचों में काम आएगा। कुल मिलाकर यह एक कठिन दौरा होने वाला है, जिसमें लगातार मैच खेले जाएंगे, जिससे टीम की बेंच स्ट्रेंथ की भी परीक्षा होगी। मेरी टीम को यही सलाह होगी कि वह बहुत आगे की न सोचें, बल्कि हर मैच पर ध्यान दें और अपनी योजनाओं पर टिके रहें।

विराट-अश्विन
- फोटो : ANI
अश्विन बोले- न्यूजीलैंड दौरा सबसे कठिन
महान ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के दौरे को क्रिकेट के सबसे कठिन इम्तिहानों में से एक बताया। उन्होंने कहा, न्यूजीलैंड का दौरा विश्व क्रिकेट के सबसे चुनौतीपूर्ण दौरों में से एक है, क्योंकि यहां टीम को लगातार अलग-अलग परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है। हर फॉर्मेट एक अलग चुनौती पेश करता है, चाहे वह टी20 में परिस्थितियों को समझना हो, वनडे में लय बनाना हो, या फिर टेस्ट क्रिकेट में धैर्य और अनुशासन दिखाना हो। भारत के पास हर फॉर्मेट में मुकाबला करने की क्षमता है।