फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC handed India women's team seamer Kranti Gaud a fine of 10 per cent of her match fee know all details

क्रांति गौड़ पर आईसीसी ने क्यों की कार्रवाई?: लगाया मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा

Mon, 14 Sep 2026 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Sep 2026 05:30 PM IST
सार

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर आईसीसी ने कार्रवाई की है। क्रांति पर श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन
ICC handed India women's team seamer Kranti Gaud a fine of 10 per cent of her match fee know all details
क्रांति गौड़ - फोटो : IANS

विस्तार

आईसीसी ने भारतीय महिला टीम की गेंदबाज क्रांति गौड़ पर कड़ी कार्रवाई की है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में क्रांति गौड़ पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है।
विज्ञापन

अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन की दोषी पाई गईं क्रांति
दुबई में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर आठवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। इस मुकाबले के दौरान क्रांति गौड़ आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन की दोषी पाई गईं। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, क्रांति गौड़ खिलाड़ियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन की दोषी पाई गईं, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर ऐसे शब्दों, हरकतों या इशारों का इस्तेमाल करने से संबंधित है जो अपमानजनक हों या जिससे बल्लेबाज की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया भड़क सकती हो। इसके अलावा गौड़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमिशा दलानी को किया था इशारा
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज गौड़ ने श्रीलंकाई पारी के दौरान ओपनर इमिशा दलानी को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा किया था। गौड़ ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया। आईसीसी ने कहा, मैदान पर मौजूद अंपायर सलीमा इम्तियाज और शाथिरा जाकिर जैसी, तीसरे अंपायर रोकेया सुल्ताना और चौथे अंपायर हुमैरा फराह ने यह आरोप तय किया था। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघनों के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार, अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान महिला टीम पर भी लगा जुर्माना
इस बीच, श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान महिला टीम पर भी उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे पाई गई। आईसीसी ने बताया कि यह प्रतिबंध मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी द्वारा लगाया गया। आईसीसी के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।' पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने इस प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed