Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya not include in Baroda squad for Syed Mushtaq Ali Trophy know details and complete team

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: हार्दिक की वापसी का इंतजार जारी, बड़ौदा टीम में शामिल नहीं, किसे मिली कप्तानी?

Sat, 07 Nov 2026 02:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2026 02:49 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का मैदान पर वापसी का इंतजार बढ़ गया है। इस महीने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी होनी है जिसके लिए बड़ौदा ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। इसमें भी हार्दिक का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन
Hardik Pandya not include in Baroda squad for Syed Mushtaq Ali Trophy know details and complete team
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI

विस्तार

बड़ौदा ने टी20 फॉर्मेट की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में अपनी टीम की घोषणा कर दी। इस टीम में हार्दिक पांड्या शामिल नहीं है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में घोषित बड़ौदा की टीम में जितेश शर्मा, दीपक हुड्डा और रसिख सलाम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

चोट के कारण खेल से दूर हैं हार्दिक 
हार्दिक आईपीएल 2026 के बाद से ही कई चोटों की वजह से मैदान से बाहर हैं। आईपीएल के दौरान पीठ में ऐंठन होने के बाद से हार्दिक ने अपना ज्यादातर समय बंगलूरू में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बिताया है। उन्होंने आखिरी बार 24 मई को आईपीएल में खेला था। इस ऑलराउंडर को हाल ही में अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में चुना गया था, लेकिन पिंडली में नई चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।

अंतरराष्ट्रीय मैच में आखिरी बार कब खेले थे हार्दिक
आईपीएल से पहले हार्दिक का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप का फाइनल था। भारतीय अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। इसके बाद टीम को दिसंबर में अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए, भारत यही चाहेगा कि उनका सबसे अहम ऑलराउंडर जल्द से जल्द टीम में वापस आ जाए। लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि भले ही हार्दिक और जसप्रीत बुमराह बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, फिर भी उन्हें पूरी तरह तैयार हुए बिना वर्ल्ड कप में ले जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक को लेकर गिल ने क्या कहा था? 
हाल ही में भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने हार्दिक की नेशनल सेटअप में संभावित वापसी के बारे में बात की और कहा कि हार्दिक पहले घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। गिल ने कहा था कि हार्दिक जब भी वापस आएंगे, तो नंबर 7-8 का ध्यान रखा जाएगा। वनडे विश्व कप से पहले बल्लेबाजी ग्रुप से खुश हूं। हार्दिक एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है। एक बॉलर के तौर पर, आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं। वह नई और पुरानी बॉल से बॉलिंग कर सकते हैं। हमारी कई बार बात हुई है। वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं। वह आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं। उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे। वह कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे। उम्मीद है कि हम उसे जल्द ही भारतीय टीम में वापस ले आएंगे। 
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बड़ौदा टीम: क्रुणाल पांड्या (कप्तान), अतीत शेठ (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, शिवालिक शर्मा, शाश्वत रावत, अमित पासी (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), भानु पनिया, महेश पिठिया, परीक्षित पाटीदार, हेमंत पुंडे, राज लिम्बानी, रसिक डार, ध्रुव बी. पटेल, सफवान पटेल। 
स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रियांशु मोलिया और चिंतल गांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed