फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium

एक्सप्लेनर: वैभव सूर्यवंशी की टीम पर साउथ जोन का पलड़ा क्यों भारी? क्या कह रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल के आंकड़े

Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Sep 2026 06:27 AM IST
सार

ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच रविवार से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में यह खिताबी मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं किस टीम का पलड़ा भारी है...

विज्ञापन
East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : IANS

विस्तार

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच आज से दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये दोनों टीमें खिताब से एक कदम दूर हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस खिताबी मुकाबले में भारत के कुछ स्टार खिलाड़ी भी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए खेलेंगे, जबकि भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा साउथ जोन टीम की कमान संभालेंगे। ऐसे में ये मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

लाल गेंद क्रिकेट में बेहतर करने पर नजरें
वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लाल गेंद क्रिकेट में अपने हाल के प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की निगाह लय हासिल करने पर होगी। पडिक्कल को साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम में जो मौका मिला, उसका उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भरपूर फायदा उठाया। कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए और उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की तरफ से खेलते हुए वह इस प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। पडिक्कल अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे निश्चित रूप से उनकी टीम को 2023 के बाद खिताब वापस जीतने में मदद मिलेगी। इससे वह तीसरे नंबर पर अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : IANS
फुल स्ट्रेंग्थ टीम उतारेगा ईस्ट जोन
ईशान किशन ने मैच से एक दिन पहले इस बात की पुष्टि कर दी है कि दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में वह फुल स्ट्रेंग्थ टीम के साथ उतरेंगे। वहीं, साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने बताया कि खिताबी मुकाबले में केएल राहुल नहीं खेलेंगे। 13 अगस्त से शुरू होने वाली अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम में चुने गए तीन खिलाड़ियों ईशान, वैभव और तिलक के खेलने को लेकर कुछ अनिश्चितता थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में उनके खेलने पर फैसला भारतीय टीम मैनेजमेंट की मंजूरी पर निर्भर था।
विज्ञापन

सूर्यवंशी और तिलक आमने-सामने
सूर्यवंशी और तिलक दोनों ही फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन भारत के टी20 उपकप्तान तिलक ने हाल ही में बंगलूरू में नॉर्थ जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक बनाकर टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अपना दावा पेश किया। इसके बाद उन्होंने खुलकर कहा कि उनका लक्ष्य टेस्ट टीम में जगह बनाना है। ईस्ट जोन से खेलने वाले सूर्यवंशी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में 92 और 40 रन बनाकर यह साबित कर दिया कि वह परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल खेलने में माहिर हैं और उन्हें केवल सीमित ओवर के प्रारूपों तक ही सीमित नहीं माना जाना चाहिए। अगर वह फाइनल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनकी सभी प्रारूप में खेलने की संभावना बढ़ जाएगी।

अनुभवी तेज गेंदबाज सिराज को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आना होगा। वह साउथ जोन की टीम में चोटिल तेज गेंदबाज विदवत कावेरप्पा की जगह ले सकते हैं। सिराज श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की सीरीज में प्रभाव नहीं छोड़ पाए और वह किसी भी समय लय में नहीं दिखे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सिराज को अपनी लय वापस पाने की जरूरत है।

ईस्ट जोन की कैसी तैयारी?
ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे और अगले सप्ताह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने से पहले वह कुछ रन बनाने के लिए उत्सुक होंगे। अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और स्पिनर अनुकूल रॉय की मौजूदगी में ईस्ट जोन का गेंदबाजी आक्रमण गेंदबाजों की मददगार रही पिच पर साउथ जोन के बल्लेबाजों के कौशल की परीक्षा लेगा। 

East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium
मोहम्मद शमी - फोटो : IANS
शमी का 100वां प्रथम श्रेणी मैच 
शमी का यह 100वां प्रथम श्रेणी मैच होगा जो एक तेज गेंदबाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। वह राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हैं और वह यहां अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में खेला था। मैच से पहले बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने शमी को सम्मानित किया। कैब के कोषाध्यक्ष संजय दास ने शमी को 100 नंबर की जर्सी भेंट की जिस पर कैब अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के हस्ताक्षर थे। इसके साथ ही इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए कैक भी काटा गया। 

East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : IANS
साउथ जोन बनाम ईस्ट जोन
साउथ जोन और ईस्ट जोन ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और फाइनल में जगह बनाई थी। दलीप ट्रॉफी खिताब की बात करें तो साउथ जोन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इसका कारण टूर्नामेंट में दोनों टीमों का इतिहास है। फाइनल में दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो साउथ जोन की टीम 25 बार फाइनल में पहुंची है, जबकि ईस्ट जोन ने अब तक सात बार खिताबी मुकाबला खेला है। साउथ जोन की टीम ने 14 बार ट्रॉफी जीती है जिसमें से दो बार उन्होंने खिताब साझा किया है। वहीं, 11 बार टीम उपविजेता रही है। दूसरी तरफ, ईस्ट जोन की टीम अब तक दो बार ही दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर सकी है, जबकि पांच बार उपविजेता रही है। 

East Zone vs South Zone Duleep Trophy 2026 Final match preview in hindi overall stats MA Chidambaram Stadium
दलीप ट्रॉफी फाइनल - फोटो : IANS
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान और विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीसन, अमन खान, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज।

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज़ अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार।

आइए जानते हैं दलीप ट्रॉफी फाइनल के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जानकारी...

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल कब खेला जाएगा?

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार 06 सितंबर से खेला जाएगा। 

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल कहां खेला जाएगा?

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल चेन्नई के एम.ए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल कितने बजे से शुरू होगा?

साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed