फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Lured by the prospect of higher profits, a man lost ₹11.60 lakh; he sold his farmland and invested

सीजी: खेत बेचकर डिजिटल टोकन में लगाए 11.60 लाख, न मुनाफा मिला न मूल रकम; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM IST
सार

रायगढ़ में डिजिटल टोकन में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 11.60 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने रकम जुटाने के लिए खेत बेच दिया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Lured by the prospect of higher profits, a man lost ₹11.60 lakh; he sold his farmland and invested
ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय करेंसी और डिजिटल टोकन में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में एक व्यक्ति ने अपना खेत बेच दिया और 11.60 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला साइबर थाने से संबंधित है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विक्रम परिडा ने चक्रधर नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान गजुला मोहन से हुई थी, जो फास्ट फूड की दुकान में कुक का काम करता था। गजुला मोहन ने उसे यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन जैसे डिजिटल टोकन में निवेश कर खुद लाभ कमाने की बात कही। उसने अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने अपना खेत बेच दिया और 25 जुलाई से सितंबर 2024 के बीच कुल 11 लाख 60 हजार रुपये निवेश कर दिए। प्रार्थी के अनुसार, रकम प्राप्त करने के लिए चंदन दास के माध्यम से बीड क्वाइन से जुड़े कार्य करने वाले भावेष पटेल के बैंक खाते का इस्तेमाल किया गया। निवेश के बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही मूल रकम वापस मिली। बार-बार मांगने के बावजूद पैसे नहीं मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राजनांदगांव गो-हत्या मामले में मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, अब तक 14 पकड़े गए

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के खिलाफ वर्ष 2025 में चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में विवेकानंद राउत, देवेंद्र महापात्रे और शरद जैन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया था। उस मामले में न्यायालय से स्टे मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस पुराने मामले से जुड़े तथ्यों और मौजूदा प्रकरण में आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

साइबर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट प्राप्त कर उनका अवलोकन किया। जांच में प्रार्थी और आरोपियों के बीच लेनदेन की जानकारी सामने आई। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस जांच में यह भी जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी गजुला मोहन के संपर्क ओडिशा और मुंबई तक थे तथा रकम अन्य लोगों तक भेजे जाने की आशंका है। पुलिस इस पहलू की विस्तृत जांच कर रही है, ताकि ठगी की पूरी रकम के लेनदेन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

  1. गजुला मोहन (45 वर्ष): निवासी ग्राम बरमपुर, थाना हिंजली, जिला गंजाम (ओडिशा)। वर्तमान पता: हिमालया हाइट्स, संजय नगर, थाना चक्रधरनगर।

  2. चंदन दास (33 वर्ष): निवासी ग्राम साबामूला, थाना जगतसिंहपुर (ओडिशा)। वर्तमान पता: आशीष टोप्पो के मकान में, रायगढ़ स्टेडियम के पास, थाना चक्रधरनगर।

  3. भावेष पटेल (28 वर्ष): पिता जगतराम पटेल, निवासी कारीछापर, थाना पुसौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed