फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh: Baby Elephant Wanders in Forest Searching for Mother, Forest Team to Trace Herd Using Drone

रायगढ़: मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज, मिलाने की कोशिश में जुटा वन विभाग, ड्रोन से करेगा तलाश

Fri, 11 Sep 2026 08:49 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 08:49 AM IST
सार

मां से बिछड़ा नन्हा हाथी दो दिनों से जंगल में अकेला भटक रहा है। उसका दल 8-10 किलोमीटर दूर मैनपाट की ओर है। वन विभाग अब ड्रोन की मदद से मां तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है ताकि नन्हे शावक को उसकी मां से मिलाया जा सके।

विज्ञापन
Raigarh: Baby Elephant Wanders in Forest Searching for Mother, Forest Team to Trace Herd Using Drone
दल से बिछड़ा नन्हा हाथी शावक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले के जंगलों में अपनी मां और हाथियों के दल के साथ विचरण कर रहा एक नन्हा हाथी बीते दो दिनों से अपने दल से बिछड़ गया है। करीब 2 से 3 साल का शावक अब अकेले ही अपनी मां की तलाश में जंगल में घूम रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें शावक को उसकी मां और दल से मिलाने के प्रयास में जुट गई हैं। मामला धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वनमंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा गांव के जंगलों में जशपुर जिले की ओर से आए 7 हाथियों का दल पहाड़ के ऊपर जंगल में विचरण कर रहा था। कुछ दिन पहले दल के 6 हाथी पहाड़ से उतरकर मैनपाट की ओर बढ़ गए, जबकि 2 से 3 साल का एक हाथी शावक पहाड़ के ऊपर ही दल से बिछड़ गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार को जंगल के किनारे भैंस चराने गए एक युवक की नजर सबसे पहले हाथी के शावक पर पड़ी। शावक अकेले ही गांव के करीब पहुंच गया था। चरवाहे ने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। आशंका जताई जा रही है कि शावक भैंसों के साथ जंगल से निकलकर गांव के करीब पहुंच गया होगा। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक की निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बिलासपुर में चरणदास महंत का बीजेपी सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस में नहीं, टूट की स्थिति बीजेपी में


24 घंटे निगरानी, मां से मिलाने की कोशिश
हाथी शावक के दल से बिछड़ने की जानकारी मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल की अलग-अलग टीमें उसकी 24 घंटे निगरानी कर रही हैं। शावक की देखरेख के साथ उसे भोजन भी कराया जा रहा है। गुरुवार शाम तक शावक राजस्व भूमि पर विचरण करता देखा गया। वन विभाग की टीम लगातार इस बात पर नजर बनाए हुए है कि शावक सुरक्षित रहे और उसे जल्द से जल्द उसकी मां और दल से मिलाया जा सके।

8 से 10 किलोमीटर दूर है हाथियों का दल
बताया जा रहा है कि शावक की मां और बाकी हाथियों का दल उससे करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर मैनपाट की ओर जंगल में पहुंच चुका है। गुरुवार को बारिश के कारण ड्रोन नहीं उड़ाया जा सका। ऐसे में शुक्रवार को ड्रोन कैमरे की मदद से हाथियों के दल की लोकेशन तलाशकर शावक को उसकी मां और दल से मिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed