फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Body of youth missing for two days found in Raigarh river; police investigating whether it is a case of suicid

दो दिन से लापता युवक की मांड नदी में मिली लाश: पुल किनारे झाड़ियों में मिला शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 03:13 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2026 03:13 PM IST
सार

छाल थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता 24 वर्षीय युवक ओम राठिया का शव मांड नदी में पुल किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
 

विज्ञापन
Body of youth missing for two days found in Raigarh river; police investigating whether it is a case of suicid
दो दिन से लापता युवक की नदी में लाश मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की शाम से लापता युवक का शव आज सुबह मांड नदी में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है। घटना छाल क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुड़ेकेला निवासी ओम राठिया पिता बीरसिंह राठिया 24 साल का शव आज सुबह 10 बजे बंगरसुता गांव के पुल किनारे झाड़ियों में लाश मिली। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि ओम राठिया रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन से घर लौटा था, लेकिन कुछ देर बाद वह पुनः परिजनों को कुछ बताए घर से निकल गया था। देर रात तक युवक के घर नहीं लौटने पर परिजन गांव के आसपास एवं रिश्तेदारों से संपर्क किया लेकिन इसके बावजूद ओम राठिया का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


परिजनों के द्वारा लगातार लापता युवक की पतासाजी की जा रही थी, इसी बीच आज सुबह ओम राठिया की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मांड नदी के किनारे पहुंचा और गहरे पानी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही एफएसएल और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम किये अस्पताल भेज दिया गया है। छाल पुलिस मृतक युवक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed