{"_id":"6a95a6d05a4b38218d04d7d3","slug":"two-drown-in-korba-88-year-old-woman-found-dead-in-pond-21-year-old-youths-body-recovered-from-dom-drain-korba-news-c-1-1-noi1487-4672632-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में पानी बना काल! तालाब में 88 वर्षीय महिला की मौत, तेज बहाव में 21 साल का युवक बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में पानी बना काल! तालाब में 88 वर्षीय महिला की मौत, तेज बहाव में 21 साल का युवक बहा
Tue, 01 Sep 2026 11:55 AM IST
कोरबा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 AM IST
सार
Chhattisgarh News: कोरबा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। कटघोरा के नवागांव में 88 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हुई, जबकि उरगा के चितापाली में 21 वर्षीय युवक का शव नाले के पास मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की पानी में डूबने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के नवागांव में हुई, जहां 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली में हुई, जहां बहते नाले में बहने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
तालाब में डूबती दिखी बुजुर्ग महिला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
पहली घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव की है। मृतका का नाम परागा बाई पति स्व. अंकिरा प्रसाद बेला, उम्र 88 वर्ष, निवासी नवागांव बताया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रथम हमराह गोपीचंद निषाद ने थाने में उपस्थित होकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि उसकी बड़ी मां परागा बाई शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकलकर गांव के तालाब की ओर गई थीं। इसी दौरान बस्ती वालों ने उन्हें तालाब के पानी में डूबते हुए देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर राज एवं देव प्रसाद बेला ने मिलकर बुजुर्ग महिला को पानी से बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी अस्पताल कटघोरा लेकर गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वृद्धावस्था के कारण महिला तालाब के गहरे पानी में चली गईं, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की है और इसकी सूचना एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
घर से निकला युवक नहीं लौटा, नाले के पास मिला शव
वहीं, दूसरी घटना उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापाली की है। यहां सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डोम नाला के पास एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान संजय धनवार पिता सुख सिंह धनवार, निवासी ग्राम चितापाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार संजय धनवार बीते दिन से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान डोम नाला के पास युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई।
यह भी पढ़ें: एमपी: 'शाह' की बलि लेकर कांग्रेस की 'विजय' नहीं होगी देगी BJP, केस न चलाने की आखिर सरकार की क्या है मजबूरी?
घटना की जानकारी मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव के चलते वह नाले में बह गया होगा। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।