फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Odisha Landslide Disrupts Rail Traffic 6 Bastar Trains Cancelled Passengers Stranded for 9-10 Days

ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात बाधित: बस्तर की छह ट्रेनें रद्द; नौ-दस दिन से यात्री परेशान

Sun, 04 Oct 2026 12:59 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 04 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

ओडिशा में मालिगुड़ा और छतरिपुट रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग प्रभावित हो गया है। ट्रैक पर मलबा आने और कुछ स्थानों पर पटरियों के नीचे से मिट्टी खिसकने के कारण बस्तर क्षेत्र की छह ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

विज्ञापन
Odisha Landslide Disrupts Rail Traffic 6 Bastar Trains Cancelled Passengers Stranded for 9-10 Days
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से हुई भारी बारिश के कारण ओडिशा में मालिगुड़ा और छतरिपुट रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा खिसककर सीधे रेलवे ट्रैक पर आ गया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर पटरियों के नीचे से मिट्टी भी खिसक गई है। इसके चलते किरंदुल और विशाखापट्टनम के बीच रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। वहीं, बस्तर क्षेत्र की छह ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


मलबे की सफाई का काम जारी
रेलवे की ओर से प्रभावित हिस्से में ट्रैक से मिट्टी और मलबा हटाने का काम लगातार किया जा रहा है। हालांकि, इलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण काम प्रभावित होने की स्थिति भी बनी हुई है। इस प्रभावित रेल मार्ग को दोबारा कब तक चालू किया जा सकेगा, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


रद्द की गईं छह ट्रेनें
भूस्खलन के कारण जिन छह ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है, उनमें 58502 किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर, 58501 विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर, 18516 किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और 18515 विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस और 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस का संचालन भी पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छत्तीसगढ़ से ग्राउंड रिपोर्ट: कैसे बदल रहा बस्तर? पंडुम कैफे में काम करने वाले पूर्व नक्सलियों ने बताई कहानी

बस्तर के यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रेल सेवा प्रभावित होने से पिछले कुछ दिनों से किरंदुल, जगदलपुर और आसपास के इलाकों से ओडिशा तथा विशाखापट्टनम की ओर रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। लगभग नौ से 10 दिनों से रेल सेवा प्रभावित है, जिसका खामियाजा बस्तर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे ने सभी यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed