{"_id":"6aa7a9a63ba677314607738f","slug":"on-the-information-of-immoral-prostitution-at-the-spa-center-the-police-took-action-on-the-spa-center-the-girl-was-found-inside-the-spa-center-during-the-proceedings-the-police-took-bound-over-action-against-the-young-woman-and-the-spa-center-operator-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4722142-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; अनैतिक गतिविधि की सूचना पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश: 7-8 युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; अनैतिक गतिविधि की सूचना पर मचा हड़कंप
Mon, 14 Sep 2026 02:33 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:33 PM IST
सार
भिलाई के सूर्या मॉल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने अचानक छापा मारा। स्पा सेंटर में युवतियां मिलीं, लेकिन देह व्यापार की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई।
- फोटो : credit
विस्तार
दुर्ग जिले के भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि की सूचना पर रविवार को पुलिस ने औचक जांच की। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर की गतिविधियों की जांच की।
अंदर मिलीं कई युवतियां
पुलिस के पहुंचने पर स्पा सेंटर के अंदर करीब 7-8 युवतियां मौजूद मिलीं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और सेंटर की गतिविधियों की जांच की। पुलिस के अनुसार मौके से अनैतिक देह व्यापार से जुड़ी कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि, पुलिस ने सेंटर में मौजूद युवतियों और संचालक के खिलाफ बाउंड ओवर यानी मुचलका पाबंद की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
बिजली-पानी कनेक्शन भी काटा गया था
बताया जा रहा है कि मॉल प्रबंधन की ओर से स्पा सेंटर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद सेंटर के भीतर लोगों की मौजूदगी मिली। इसको लेकर भी पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
पुलिस ने संचालकों को दी हिदायत
भिलाई नगर सीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्पा सेंटर की जांच के लिए पहुंची थी। मौके पर युवतियां मिलीं, जिसके बाद संचालक और मौजूद युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में DSP IUCAW भारती मरकाम, सुपेला थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह और स्मृति नगर चौकी की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। साथ ही अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है।