फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai: Cashier Embezzles Rs 32 Lakh from Hi-Tech Hospital, Uses Fake Emails to Mislead Officials

भिलाई: हाईटेक अस्पताल के 32 लाख हड़प गया कैशियर, फर्जी ई-मेल से अधिकारियों को देता रहा झांसा, अब हिरासत में

Mon, 07 Sep 2026 08:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 07 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

भिलाई के हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने छह साल से नकदी संभाल रहे कैशियर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रकम बैंक में जमा करने के बजाय रख लेता और फर्जी ई-मेल से अधिकारियों को गुमराह करता था।

विज्ञापन
Bhilai: Cashier Embezzles Rs 32 Lakh from Hi-Tech Hospital, Uses Fake Emails to Mislead Officials
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित हाईटेक अस्पताल में करीब 32 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैशियर जसविंदर सिंह (46) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले छह वर्षों से अस्पताल में नकद राशि का हिसाब रखने और उसे बैंक में जमा कराने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार वह अस्पताल की रकम बैंक में जमा करने के बजाय अपने पास रख लेता था और वरिष्ठ अधिकारियों को फर्जी ई-मेल भेजकर लगातार गुमराह करता था।

विज्ञापन


फर्जी ई-मेल भेजकर देता था झूठी जानकारी
हाईटेक अस्पताल के संचालक मनोज अग्रवाल ने स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार अस्पताल में कैशियर के पद पर कार्यरत जसविंदर सिंह को रोजाना जमा होने वाली नकद राशि संभालने और उसे अस्पताल के बैंक खातों में जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब छह वर्षों से अस्पताल की रकम में हेरफेर कर रहा था। जब भी अस्पताल प्रबंधन या वरिष्ठ अधिकारी उससे बैंक में जमा कराई गई राशि का हिसाब मांगते थे, वह फर्जी ई-मेल के माध्यम से बैंक में रकम जमा होने की झूठी जानकारी दे देता था।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल के वित्तीय दस्तावेजों, रोजाना के हिसाब-किताब और नकदी से जुड़े लेन-देन के रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। जांच के दौरान करीब 32 लाख रुपये की वित्तीय गड़बड़ी और कथित धोखाधड़ी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने कृष्णराम महापात्र, सीएम साय समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

गबन की रकम से खरीदा महंगा मोबाइल
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह से पूछताछ शुरू की। पूछताछ और प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर गबन की गई रकम के इस्तेमाल से जुड़े साक्ष्य मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने यह महंगा मोबाइल अस्पताल की गबन की गई रकम से खरीदा था। पुलिस मोबाइल सहित अन्य सामान और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।


बैंक खातों और लेन-देन की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर गबन की गई करीब 32 लाख रुपये की राशि को आरोपी ने कब-कब, कहां और किन मदों में खर्च किया।

इसके लिए पुलिस आरोपी के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और पैसों के इस्तेमाल से जुड़े अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed