फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A friend attacked another friend with a knife over an old enmity, died in the hospital

सीजी: दुर्ग में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, नशा करने से मना करने पर चाकू से किया हमला; पुलिस जांच में जुटी

Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

दुर्ग के उरला बॉम्बे आवास में गुरुवार देर रात 19 वर्षीय शिवा सोनी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक पूछताछ में नशा करने से मना करने पर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी लक्ष्य कुमार फरार है।

विज्ञापन
A friend attacked another friend with a knife over an old enmity, died in the hospital
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला बॉम्बे आवास में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शिवा सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी लक्ष्य कुमार की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर दुर्ग शहर के एएसपी शोभराज अग्रवाल, सीएसपी, मोहन नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


पढे़ं; छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत, जानें अन्य जिलों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतक अपने दोस्त को नशा करने से मना करता था। इसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

एएसपी ने क्या बताया?
दुर्ग शहर के एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला बॉम्बे आवास में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने और उसकी मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed