फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police have arrested two absconding accused involved in robbery and kidnapping.

बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट: अपहरण कर रास्ते में कराए पैसे ट्रांसफर, फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 03:02 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 03:02 PM IST
सार

खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पहले ही तीन आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों से 7.58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
 

विज्ञापन
Police have arrested two absconding accused involved in robbery and kidnapping.
फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 3 मार्च 2026 को प्रार्थी देवेंद्र कुमार मारकंडे, निवासी छाती, थाना कुरुद, अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार और दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 1589 से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 05 एपी 6389 में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को बजरंग दल और पुलिसकर्मी बताकर उन्हें डराया-धमकाया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण कर रास्ते में कराए पैसे ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रार्थी को जबरन अपने साथ कार में बैठाया और दुगली की ओर ले गए। रास्ते में उससे 13 हजार 800 रुपये नगद ले लिए गए। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये भी जबरन ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत के बाद मगरलोड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने ओमकार कुर्रे (40), चांद कुर्रे (19) और राहुल कुर्रे (26), सभी निवासी ग्राम पाईकभाठा, थाना सिहावा, को गिरफ्तार किया था। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। वहीं मामले में फरार चल रहे विकास आडिल (22) और साहिल अली (23), दोनों निवासी ग्राम पाईकभाठा, की तलाश जारी थी।

मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी पकड़ाए
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों फरार आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विकास आडिल और साहिल अली को गिरफ्तार कर लिया। मामले में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


7.58 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों से नगदी, मोबाइल फोन और कार समेत कुल 7.58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed