फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today seven october

छत्तीसगढ़ मौसम: प्रदेश में दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना, कहीं वर्षा तो कहीं गिरे ओले, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 08 Oct 2026 10:00 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 10:00 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश को एक बार फिर भीगा रहा है। अगले दो दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
 

विज्ञापन
CG Weather updete news: Weather conditions in Chhattisgarh today seven october
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में रिटर्न मानसून ने एक बार फिर करवट बदली है। प्रदेश को एक बार फिर भीगा रहा है। अगले दो दिनों में राज्य के कुछ भागों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

विज्ञापन



पिछले 24 घांटों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों में तेज हवाओं के साथ मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई होते हुए आगे बढ़ रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका भी बनी हुई है।
विज्ञापन




सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय
इस समय सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा 27.5°N/86.5°E, सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई और 17.5°N/71.8°E से होकर गुजर रही है। दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊांचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में बीती शाम को रायपुरा, माना इलाके में कुछ देर तक बारिश हुई तो सड्डू में हल्की वर्षा के साथ ओले भी घिरे। बादल भी कई हिस्से में गरजते रहे और कई हिस्सों में धूप भी निकली रही। आसमान में काले बादल छाये रहे। हल्की बूंदाबांदी हुई। दुर्ग और बिलासपुर जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। दिन में तेज धूप रहने से गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed