फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Gomti sai said on Gujarat local body elections 2026

गोमती साय बोलीं- गुजरात निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत,ये जनता के विश्वास-विकास की विजय, विपक्ष को नकारा

Thu, 15 Oct 2026 07:51 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 07:51 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव बीजेपी विधायक और गुजरात भाजपा प्रदेश सह प्रभारी गोमती साय ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की एतिहासिक और प्रचंड जीत पर कहा कि ये जनता के विश्वास और विकास की विजय  है। एक बार फिर जनता ने विपक्ष को नकारा है।

 

विज्ञापन
CG News: Gomti sai said on Gujarat local body elections 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव बीजेपी विधायक और गुजरात भाजपा प्रदेश सह प्रभारी गोमती साय ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की एतिहासिक और प्रचंड जीत पर कहा कि ये जनता के विश्वास और विकास की विजय  है। एक बार फिर जनता ने विपक्ष को नकारा है।

विज्ञापन




जनता का आभार जताते हुए उन्होंने 'विकास, सुशासन और जनविश्वास की जीत' बताया है। साय ने कहा कि गुजरात के मतदाताओं ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि उनका अटूट विश्वास सिर्फ भाजपा पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं शीर्ष नेतृत्व, गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि जनता ने भाजपा के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया है।
विज्ञापन




गुजरात की प्रदेश सह प्रभारी साय ने कहा कि गांधीनगर महानगर पालिका की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने ऐतिहासिक 38 सीटों पर विजय प्राप्त की है, जबकि कांग्रेस केवल 5 सीटों पर सिमट गई। थरा नगरपालिका की कुल 24 सीटों में से भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 सीटों पर कब्जा किया। वहीं कांग्रेस को केवल पांच सीटें मिलीं। इसी तरह ओखा नगरपालिका की कुल 36 सीटों में से भाजपा ने 33 सीटों पर जीत दर्ज कर विपक्ष का लगभग पूरी तरह सफाया कर दिया। कांग्रेस को महज तीन  सीटें मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इन तीनों निकायों में आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुला और वह शून्य पर सिमट गई। जनता ने विपक्षी दलों की भ्रम और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज करते हुए केवल सेवा और राष्ट्र प्रथम के भाव को स्वीकार किया है। साय ने गुजरात की प्रबुद्ध जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विजयी सभी प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed