फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG News MLA Visits Acid Attack Survivor at Hospital at Midnight Warns Zero Tolerance

सीजी: आधी रात एसिड अटैक पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंचीं विधायक, बोलीं- बेटियों पर दरिंदगी बर्दाश्त नहीं

Tue, 06 Oct 2026 09:52 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 09:52 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती पर जानलेवा एसिड अटैक का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से झुलसी युवती को रायपुर के डीकेएस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने कोंडागांव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
CG News MLA Visits Acid Attack Survivor at Hospital at Midnight Warns Zero Tolerance
बालोद में युवती पर एसिड अटैक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बालोद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने युवती पर जानलेवा एसिड अटैक कर दिया। इस खौफनाक हमले में युवती बुरी तरह झुलस गई है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल रायपुर स्थित डीकेएस (DKS) सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोंडागांव से दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


आधी रात डीकेएस अस्पताल पहुंचीं विधायक संगीता सिन्हा
घटना की सूचना मिलते ही संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए आधी रात को ही रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का रुख किया। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने डॉक्टरों की टीम से पीड़िता के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने बर्न वार्ड में भर्ती पीड़िता से मिलकर उसका हौसला बढ़ाया और सदमे में डूबे परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल घड़ी में शासन-प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है और पीड़िता के इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा- विधायक
इस कायराना हमले पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि बेटियों पर इस तरह की दरिंदगी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आस्था, कला और हुनर का संगम: सागर में 50 साल से बन रही दुर्गा प्रतिमाएं, देशभर में रहती है डिमांड

कोंडागांव से दो आरोपी हिरासत में, जल्द होगा खुलासा
वारदात के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मामले से जुड़े दो संदिग्धों को कोंडागांव से हिरासत में ले लिया है। पुलिस टीम दोनों को बालोद लेकर आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed