फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Newlywed woman commits suicide after being harassed over dowry demands; husband and father-in-law arrested.

छत्तीसगढ़: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की मौत, दहेज में फ्रिज-वॉशिंग मशीन और सोने की अंगूठी मांगने का आरोप

Sun, 13 Sep 2026 08:27 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 08:27 PM IST
सार

दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने तालाब में कूदकर जान दे दी। जांच के बाद पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन
Newlywed woman commits suicide after being harassed over dowry demands; husband and father-in-law arrested.
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरवा में दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग जांच और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी मई 2026 में दिलीप कुमार यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद से ही ससुराल पक्ष फ्रिज, वॉशिंग मशीन और सोने की अंगूठी की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। लगातार विवाद और मारपीट से परेशान होकर महिला ने 9 सितंबर को गांव के पास स्थित बाऊली में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


घटना के दिन महिला घास काटने के लिए गई थी, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की तो तालाब से उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। मर्ग जांच के दौरान परिजनों और गवाहों के बयान में दहेज प्रताड़ना के तथ्य सामने आने पर सनावल पुलिस ने BNS की धारा 80 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी पति दिलीप कुमार यादव (26) और ससुर सुरेश यादव (53) को 12 सितंबर को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed