फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Rain Dependence a Major Challenge for India's Rural Economy: UN Official

आईएफएडी: भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती, यूएन के अधिकारी ने क्यों चेताया?

Fri, 09 Oct 2026 12:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 09 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के IFAD अध्यक्ष अलवारो लारियो ने कहा कि भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता और जल प्रबंधन बड़ी चुनौती है। IFAD भारत में जलवायु परिवर्तन से प्रभावित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

विज्ञापन
Rain Dependence a Major Challenge for India's Rural Economy: UN Official
ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बारे में आईएफएडी की टिप्पणी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के अध्यक्ष ने कहा है कि भारत ने खाद्य उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। इसके बावजूद, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए जल तक पहुंच और उसका प्रबंधन बड़ी बाधाएं बनी हुई है। यहां कृषि अभी भी मौसमी बारिश पर बहुत अधिक निर्भर करती है।

विज्ञापन

इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट (आईएफएडी) के अध्यक्ष अलवारो लारियो ने यह बात कही। उन्होंने गुरुवार को एक साक्षात्कार में बताया कि भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर बन गया है। इससे देश की कृषि लचीलापन काफी मजबूत हुआ है। हालांकि, बारिश पर आधारित कृषि के कारण जल तक पहुंच और जल प्रबंधन एक बड़ा मुद्दा है।

विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के अनुसार, बारिश पर आधारित कृषि भारत के कुल बोए गए क्षेत्र के करीब 60 फीसदी हिस्से पर होती है। यह देश के कुल खाद्य उत्पादन में लगभग 40 फीसदी का योगदान देती है। लारियो ने कहा कि खाद्य सुरक्षा का अर्थ पौष्टिक भोजन को किफायती बनाना भी है। इसका उद्देश्य ग्रामीण आजीविका में सुधार करना भी है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, 2024 में भारत की करीब 40.4 फीसदी आबादी स्वस्थ आहार का खर्च वहन नहीं कर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएफएडी भारत में क्या कर रहा है?

अलवारो लारियो 7 से 11 अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। वे सरकार और ग्रामीण विकास संस्थाओं से संबंध मजबूत कर रहे हैं। आईएफएडी की भारत के साथ लगभग पांच दशक की साझेदारी है। इस दौरान एजेंसी ने 37 परियोजनाओं में करीब 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इससे 60 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को लाभ मिला है।

आईएफएडी की नई रणनीति और भविष्य की योजनाएं क्या हैं?

आईएफएडी ने मई में भारत के लिए आठ साल की नई देश रणनीति शुरू की है। इसका लक्ष्य करीब 30 लाख ग्रामीण परिवारों या 1.32 करोड़ लोगों तक पहुंचना है। यह रणनीति जलवायु और आर्थिक झटकों के प्रति ग्रामीण समुदायों के लचीलेपन पर केंद्रित है। आईएफएडभ् का काम जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों पर केंद्रित है, खासकर पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में। मेघालय में एक जैविक मसाला प्रसंस्करण सुविधा में 2 करोड़ रुपये का उत्प्रेरक निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed