फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates PF balance on WhatsApp Goldman Sachs India fiscal deficit target RBI SEBI BSE NSE Stocks news

बिजनेस अपडेट्स: अब व्हाट्सएप पर भी PF बैलेंस; गोल्डमैन सैश का अनुमान- राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल करेगा भारत

Mon, 02 Nov 2026 08:29 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Nov 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
Business Updates PF balance on WhatsApp Goldman Sachs India fiscal deficit target RBI SEBI BSE NSE Stocks news
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के खाताधारक अब पीएफ बैलेंस की जानकारी व्हाट्सएप पर भी देख सकेंगे। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ईपीएफओ की सेवाएं व्हाट्सएप पर शुरू कीं। इसके जरिये पीएफ की शेष राशि, पिछले 5 लेनदेन व पासबुक की जानकारी देखी जा सकेगी। साथ ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ी जरूरतों के लिए मदद भी मिलेगी। इससे लोगों को ईपीएफओ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन

राजकोषीय घाटे का लक्ष्य हासिल करेगा भारत: गोल्डमैन सैश

वित्तीय सेवाओं से जुड़ी फर्म गोल्डमैन सैश रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार वित्तीय वर्ष 2027 के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 4.3 फीसदी के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा कर सकती है। पहले छह महीनों में घाटा पूरे साल के अनुमान के 42.6 फीसदी तक पहुंच गया था। हालांकि, मजबूत कॉर्पोरेट कर संग्रह राजस्व दबावों को कम करने में मदद कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार व्यय को फिर से प्राथमिकता देकर यह लक्ष्य हासिल करेगी। सितंबर में सरकार की वित्तीय स्थिति संतुलित रही, जबकि अगस्त में 2.6 लाख करोड़ रुपये का घाटा था। सितंबर में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 13 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसमें कॉर्पोरेट कर प्राप्तियों में 27 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है। वित्तीय वर्ष में अब तक कॉर्पोरेट कर राजस्व में साल-दर-साल लगभग 22 फीसदी की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि उच्च ऊर्जा कीमतें और उर्वरक सब्सिडी में संभावित वृद्धि लक्ष्य प्राप्ति को जटिल बना सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed