फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Karnataka man carrying six children on bike road safety viral video

बाइक पर आगे 1 और पीछे लोहे की टोकरी में बैठे 5 बच्चे, वीडियो देख कर्नाटक सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

Tue, 22 Sep 2026 03:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 22 Sep 2026 03:58 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बाइक पर पीछे लगी टोकरी में 5 बच्चों को ले जाता हुआ दिख रहा है, जबकि 1 बच्चा बाइक की आगे वाली सीट पर भी बैठा नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Karnataka man carrying six children on bike road safety viral video
कर्नाटक में बाइक पर 6 बच्चों का खतरनाक सफर - फोटो : @sanatan_kannada

विस्तार

कर्नाटक वायरल वीडियो: सड़क पर वाहन चलाते समय अपनी और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी होता है। ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से हादसे का खतरा बढ़ सकता है और वाहन में बैठे लोगों के साथ-साथ सड़क पर मौजूद अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। खासकर बच्चों को वाहन पर असुरक्षित तरीके से बैठाना गंभीर चिंता का विषय है। हाल ही में सोशल मीडिया पर कर्नाटक से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देख लोग सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन




सोशल मीडिया वायरल वीडियो 

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है, जिस पर उसके साथ कुल 6 बच्चे सवार हैं। इनमें से 5 बच्चे बाइक के पीछे लगी लोहे की टोकरी जैसी जगह में बैठे हैं, जबकि 1 बच्चा चालक के ठीक आगे बैठा हुआ नजर आ रहा है। बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन बच्चों के लिए किसी तरह के सुरक्षा उपकरण, जैसे हेलमेट, दिखाई नहीं दे रहे हैं। बच्चों को इस तरह बाइक पर बैठाकर ले जाने के तरीके को लेकर सड़क सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन




देखें वीडियो-


बच्चों के साथ जोखिम भरा सफर
सड़क सुरक्षा को लेकर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसकी पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वाकया मैसूरु-नंजनगुड रोड का है। इसमें शख्स TVS XL दोपहिया वाहन पर बच्चों को लेकर जाता दिख रहा है। पोस्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रही सड़क ऊटी जाने वाले रास्ते से जुडी हुई है, जो कि ज्यादातर व्यस्त रहती है। ऐसे में बच्चों के साथ चालक की लापरवाही भारी पड़ सकती है।



वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए सवाल उठाए, कि आखिर इतने बच्चों को इस तरह से दोपहिया वाहन पर ले जाने की इजाजत कैसे दी जा सकती है,  वहीं कुछ लोगों ने इसे ट्रैफिक और वाहन नियमों का उल्लंघन बताया।


वायरल वीडियो: गुजर चुकी मां की याद में भर आईं बुजुर्ग की आंखें, सुनाया बचपन का प्यारा किस्सा और वो नाम


50 साल बाद पुराने क्लासमेट्स फिर बने स्कूल के बच्चे, यूनिफॉर्म और गले में बोतल के साथ लौटा बचपन


बच्चों की सुरक्षा या सुविधा?

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसे देख लोग यही पूछ रहे हैं कि, कुछ मिनटों की सुविधा के लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता आखिर कितना ठीक है ? फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया था और इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई हुई है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed