Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Diwali 2026 deepawali is not celebrated keral with these places in india What is The reason?

दिवाली 2026: क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? वजह जानकर नहीं होगा यकीन

Sat, 07 Nov 2026 04:18 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

देश में दिवाली का त्योहार लोग धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन भारत के कुछ इलाकों में रोशनी का पर्व नहीं मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है? 

विज्ञापन
Diwali 2026 deepawali is not celebrated keral with these places in india What is The reason?
क्यों भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है दिवाली? - फोटो : AI

विस्तार

दिवाली 2026: भारत में दिवाली का पर्व (Diwali 2026) धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब 14 वर्ष बाद भगवान श्री राम वनवास से लौटकर अयोध्या लौटे थे, तो लोगों ने घी के दीपक जलाए थे। तभी से ही दिवाली मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में दीपावली के त्योहार का बेहद खास महत्व है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही लोग अपने घर और मंदिरों में दीपक जलाते हैं। भारत के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों में भी दिवाली का पर्व मनाया जाता है। लेकिन भारत में कुछ ऐसी जगहे हैं, जहां पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। 

विज्ञापन


देश के इन इलाकों में दिवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी नहीं की जाती है और लोग पटाखे भी नहीं जलाते हैं। आपको यह जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुच सच है। आइए जानते हैं कि आखिर भारत में इन जगहों पर रोशनी का त्योहार दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है और इसके पीछे की मान्यता क्या है?
विज्ञापन


इस बार रोशनी का त्योहार दिवाली 8 नवंबर 2026 रविवार को मनाई जाएगी। दिवाली की हर तरफ धूम है, लेकिन दक्षिण भारत में कुछ स्थानों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। रोशनी के त्योहार को नहीं मनाने के पीछे एक खास मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो: दिवाली-छठ में घर जाने की जद्दोजहद, ट्रेन में खड़े होने की भी जगह नहीं मिली तो शख्स ने लगाया गजब जुगाड़

देश के केरल प्रदेश में दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। राज्य के सिर्फ कोच्चि शहर में धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया जाता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर इस राज्य में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है? यहां पर दिवाली नहीं मनाए जाने के पीछे की कुछ वजहे हैं। 


मान्यता है कि केरल के राजा महाबली की दिवाली के दिन मौत हुई थी। इसके कारण तब से यहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। यह भी बताया जाता है कि राज्य में इस समय बारिश होती है जिसकी वजह से पटाखे और दीये नहीं जलते हैं। 

पीली साड़ी में लड़की ने ऑफिस की दिवाली पार्टी में किया ऐसा डांस, देखते रह गए सहकर्मी, वीडियो हुआ वायरल

तमिलनाडु राज्य में भी कुछ जगहों पर दिवाली नहीं मनाई जाती है। वहां पर लोग नरक चतुदर्शी का त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरकासुर राक्षस का वध किया था। इस दिन को छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed