फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Anantapur Railway Station: Constable Saves Passenger From Falling Under Moving Train

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, मौत के मुंह में पहुंचा यात्री; कांस्टेबल ने 2 सेकंड में ऐसे बचाई जान

Tue, 06 Oct 2026 11:05 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

Viral Video: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री अचानक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा। तभी ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल सुरेंद्र ने तेजी दिखाते हुए उसकी शर्ट पकड़ ली और उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Anantapur Railway Station: Constable Saves Passenger From Falling Under Moving Train
ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी पड़ गई भारी - फोटो : एक्स@TeluguScribe

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जल्दबाजी उसकी जान पर भारी पड़ते-पड़ते बच गई। जानकारी के मुताबिक, भैरव नगर निवासी रवि कुमार ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। लेकिन जब तक वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, ट्रेन चल चुकी थी। ट्रेन को जाता देख उन्होंने रुकने का इंतजार करने के बजाय चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर दी। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


हैंडल पकड़कर चढ़ने लगा, तभी फिसला पैर
रवि कुमार ने चलती ट्रेन की बोगी का हैंडल पकड़कर अंदर चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप की तरफ गिरने लगे। यह देखकर आसपास खड़े यात्रियों की भी सांसें अटक गईं। कुछ ही पल में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 नजर पड़ी तो दौड़ पड़े कांस्टेबल
इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल सुरेंद्र की नजर यात्री पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए यात्री को बचाने के लिए दौड़ लगा दी। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि यात्री ट्रेन के हैंडल से छूटकर नीचे गिरने वाला ही था कि कांस्टेबल सुरेंद्र ने आगे बढ़कर उसकी शर्ट पकड़ ली।

 शर्ट पकड़कर खींच लिया सुरक्षित
कांस्टेबल सुरेंद्र ने पूरी ताकत लगाकर रवि कुमार को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने से रोक लिया। इसके बाद उन्होंने यात्री को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचा दिया। यह पूरा रेस्क्यू महज 2 से 3 सेकंड के अंदर हो गया। अगर कांस्टेबल ने समय रहते यात्री को नहीं पकड़ा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।


 सोशल मीडिया पर छाया रेस्क्यू का वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले लोग कांस्टेबल सुरेंद्र की बहादुरी और उनकी फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कांस्टेबल को असली हीरो बताया और उनकी बहादुरी को सलाम किया। इस घटना के बाद एक बात साफ है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश कितनी खतरनाक हो सकती है। ट्रेन छूट जाए तो अगली ट्रेन का इंतजार करना ही बेहतर है, क्योंकि कुछ सेकंड की जल्दबाजी जान पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed