फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   a rare two headed snake rescued in dahod gujarat

भारत में यहां मिला दो मुंह वाला सांप, जिसके हैं दो सिर और चार आंखें, देखकर विशेषज्ञ भी हैरान

Thu, 08 Oct 2026 05:25 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 05:25 PM IST
सार

गुजरात के दाहोद जिले में धानपुर तालुका के अगसवानी गांव के एक खेत में एक दो मुंह वाला सांप मिला है। इस सांप के दो सिर और चार आंखे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
a rare  two headed snake rescued in dahod gujarat
भारत में यहां मिला दो मुंह वाला सांप, जिसके हैं दो सिर और चार आंखें - फोटो : एक्स

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो मुंह वाला सांप छाया हुआ है। यह दुर्लभ सांप गुजरात के दाहोद जिले में मिला है। यहां के प्रकृति मित्र मंडल ने इस सांप का रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि गुजरात के दाहोद जिले में धानपुर तालुका के अगसवानी गांव के एक खेत में एक सांप का बच्चा मिला, जो 6 इंच का था। स्थानीय लोगों की सूचना पर दाहोद प्रकृति मित्र मंडल की टीम मौक पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। 

विज्ञापन


क्यों दुर्लभ है यह सांप? 

बताया गया है कि रेस्क्यू किया गया यह सांप वुल्फ स्नेक है। सबसे खास बात यह है कि सांप के दो सिर हैं। इस अनोखे सांप ने लोगों के साथ ही विशेषज्ञों का भी ध्यान अपनी तरफ खींचा है। प्रकृति मित्र मंडल के मुताबिक, वुल्फ स्नेक एक नॉन-वेनेमस सांप है यानी जहरीला नहीं होता है। इसलिए इस सांप से किसी जहरीले सांप जैसा कोई खतरा नहीं होता है। दो सिर वाले सिर्फ करीब 6 इंच के इस छोटे बच्चे ने लोगों को हैरान कर दिया है। प्रकृति में इतने दुर्लभ सांप को देखना बहुत ही असामान्य है।
विज्ञापन


पहली बार गुजरात में सामने आया ऐसा मामला

विशेषज्ञों का कहना है कि यह भारत में पांचवां और गुजरात में ऐसा पहला मामला है। उन्होंने मिला दुर्लभ सांप एक वुल्फ स्नेक का बच्चा है, जो गैर-विषैला है। इसे वैज्ञानिक भाषा में बाईसेफली कहा जाता है। इसमें एक ही शरीर पर 2 अलग-अलग सिर और 4 आंखें विकसित होती हैं। बताया जाता है कि जेनेटिक विकृति की वजह से लाखों में किसी एक जीव में दो सिर या मुंह का विकास हो सकता है। इस सांप के दोनों सिरों के पास अलग-अलग दिमाग और नर्वस सिस्टम होने की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वायरल: नाना पाटेकर को नम आंखों से याद कर रहा इंटरनेट! मजनू भाई से उदय शेट्टी तक, फिर वायरल हुए उनके यादगार सीन  

कहां से निकलती है लखनऊ में तबाही मचा रही गोमती नदी? जानिए इससे जुड़ी रोचक बातें  

वीडियो बनाने पर पति ने डांटा, नहीं मानी पत्नी; बोली ऐसी फर्राटेदार इंग्लिश कि प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन 

कितने दिन तक रहता है जीवित

दो सिर वाले जीवों के दोनों सिर अलग-अलग दिशा में सोचते हैं और प्रतिक्रिया करते हैं। इससे भोजन या दिशा तय करने में संघर्ष होता है और इनका आत्मकेंद्रित/प्राकृतिक जीवन बेहद छोटा है। बताया गया है कि रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र करीब एक वर्ष है। गुजरात में ऐसा पहला मामला सामने आया है, तो वहीं भारत में अभी तक दो सिर वाले 2 कोबरा और 3 वुल्फ स्नेक सामने आने का दावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed