फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   221 foot tall ravan dahan in delhi on dussehra netizens left stunned by height and cost

दिल्ली में कहां जलेगा सबसे बड़ा रावण, बनाने में खर्च हुए हैं 55 लाख रुपये, ऊंचाई देखकर लोग हैरान

Mon, 19 Oct 2026 05:50 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 05:50 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में 221 फीट का रावण बनाया गया है। इसे 120 कारीगरों ने मिलकर तीन महीने में बनाया है। दावा किया गया है कि इसे बनाने में 38 लाख से लेकर 55 लाख रुपये तक खर्च हुए हैं। 

विज्ञापन
221 foot tall ravan dahan in delhi on dussehra netizens left stunned by height and cost
दिल्ली में कहां जलेगा सबसे बड़ा रावण, बनाने में खर्च हुए हैं 55 लाख रुपये - फोटो : instagram

विस्तार

देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है। इस बार द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में 221 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है। आयोजकों ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। इस पुतले की ऊंचाई करीब 22 मंजिला इमारत के बराबर है, जिसे 120 कारीगरों ने मिलकर तीन महीने में कड़ी मेहनत से बनाया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने रावण की झलक दिखाई है। वीडियो में रावण का विशाल आकार देखकर लोग हैरान हैं। इसे देखने के लिए लोगों को अपनी गर्दन से काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इसे दिल्ली का सबसे ऊंचा रावण बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि की नहीं हुई है। 
विज्ञापन


कैसे तैयार किया गया पुतला? 

रावण के पुतले को बनाने में करीब सात टन लोहे का इस्तेमाल किया गया। इस स्थित रखने के लिए जमीन में 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। रावण की पोशाक वाटरप्रूफ वेलवेट से बनी हुई है। सिर्फ उसका मुकुट 25 फीट का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 




मिट्टी के चूल्हे में छिपा था कोबरा का पूरा परिवार, करछी चलाते ही मचा हड़कंप, वीडियो देखकर कांपे लोग

कितना खर्च हुआ पुतला को बनाने में? 

रावण के पुतले को बनाने में करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रावण को बनाने में 38 लाख से लेकर 55 लाख रुपये तक खर्च हुए हैं। पुतले की इतनी ऊंचाई है कि मेट्रो ट्रेन में बैठे यात्री भी देखकर हैरान हो रहे हैं। कारीगरों ने इसे अलग-अलग हिस्सों में बनाया और फिर क्रेनों की मदद से जोड़ा। बांस और लोहे के फ्रेमवर्क से मजबूत ढांचा बनाया गया है कि आंधी और बारिश में भी सुरक्षित रहे। 

रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा दहन 

आयोजकों का कहना है कि इस बार रावण को रिमोट कंट्रोल से जलाया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रदूषण कम होगा और सुरक्षा भी रहेगी। विशाल रावण को देखकर लोग काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

भारत में इन जगहों पर दशहरा के दिन नहीं जलाया जाता रावण, लोग मानते हैं विद्वान और करते हैं पूजा

दिल्ली में कहां बनाए जाते हैं रावण के पुतले? 

पश्चिम दिल्ली के टैगोर गार्डन के पास स्थित तितारपुर क्षेत्र में रावण बनाए जाते हैं। इसे एशिया में रावण के पुतले बनाने का सबसे बड़ा हब माना जाता है। इसे सुपरमार्केट ऑफ रावण भी कहा जाता है। यहां बने पुतले दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य जगहों पर भी भेजे जाते हैं।

लक्ष्मण के सामने शूर्पणखा ने गाया ऐसा गाना, रामलीला का वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

221 फीट ऊंचे रावण के पुतले की क्या है खासियत और कैसे जलाया जाएगा?

यह रावण का पुतला वाटरप्रूफ है। इसका पोशाक वाटरप्रूफ वेलवेट से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसे बनाने में 38 लाख से लेकर 55 लाख रुपये तक खर्च हुए हैं। इस बार यह रिमोट से जलाया जाएगा। 221 फीट के रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब सात टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है। सबसे बड़ी बात है कि 120 कारीगरों ने मिलकर तीन महीने में बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed