फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav takes a dig at Samrat Chaudhary over his remarks on crime news in hindi

'बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं': सम्राट के बयान पर तेजस्वी का तंज, कहा- बर्बाद करने की सुपारी ले रखी

Tue, 03 Nov 2026 06:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Nov 2026 06:33 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध को लेकर दिए गए बयान का हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav takes a dig at Samrat Chaudhary over his remarks on crime news in hindi
सीएम सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाषण का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजमार्ग परिवहन मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच नदी जल प्रबंधन को लेकर हुए समझौते के दौरान मुख्यमंत्री ने भाषण दिया था। इसी दौरान वह बिहार में अपराध को लेकर बात करने लगे। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर मुख्यमंत्री की बात का अर्थ क्या है।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने कहा, “हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। कोई अपराधी नहीं है। दूसरी सबसे बड़ी चुनौती बिहार के लिए है पानी का प्रबंधन। यदि बिहार ने पानी का प्रबंधन कर लिया तो वह नए सिरे से खड़ा होगा।”

विज्ञापन

क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बिहार में ‘𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞’ हो सकता है, ‘अपराध’ नहीं!” तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, “मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है। मंच पर बैठे 𝐈𝐀𝐒/𝐈𝐏𝐒 इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित? क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?”

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed