फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi yadav hits back at Kiren Rijiju over the opposition rally against the Election Commission

'रैली फ्लॉप थी तो इतनी घबराहट क्यों?': किरेन रिजिजू पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- चोरी पकड़ी गई, इसलिए परेशान हैं

Mon, 02 Nov 2026 02:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के INDIA गठबंधन की रैली को फ्लॉप बताने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि चोरी पकड़े जाने से भाजपा परेशान है और ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी है।

विज्ञापन
Tejashwi yadav hits back at Kiren Rijiju over the opposition rally against the Election Commission
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के INDIA गठबंधन की रैली को ‘फ्लॉप शो’ बताने वाले तंज पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “अगर कार्यक्रम फ्लॉप था, तो वे इतना घबरा क्यों रहे हैं? सभी जानते हैं कि वे इस बात से परेशान और नाराज हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। वे ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कब हुई थी रैली?
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, राहुल, ममता, अखिलेश, तेजस्वी जैसे विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR में गड़बड़ियां हुई हैं और इसके जरिए मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार पद पर बने रहेंगे, उनका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी को हटाना होगा। उन्होंने 'मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' का नारा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई प्रमुख नेता इस रैली में शामिल हुए। इधर, बीजेपी ने इस रैली को फ्लॉप क़रार दिया और दावा किया कि 40 फीसदी रामलीला मैदान खाली रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed