फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Allegations of a scam in machinery procurement; RJD MP Sudhakar targets Health Department

बिहार: डस्टबिन के बाद मशीन खरीद में घोटाले का आरोप, राजद सांसद ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की खोली पोल

Sun, 06 Sep 2026 01:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 06 Sep 2026 01:15 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी अब स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर बिहार सरकार पर हमलावर है। आज राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस वार्ता कर स्वास्थ्य व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर कई खुलासे किए। सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar News: Allegations of a scam in machinery procurement; RJD MP Sudhakar targets Health Department
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग में खरीद प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार केवल डस्टबिन खरीद तक सीमित नहीं है, बल्कि मशीनों, दवाओं और अन्य सामान की खरीद में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। उन्होंने दावा किया कि मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी मशीनों की खरीद में करीब 300 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी हुई है। हालांकि, ये सभी आरोप सुधाकर सिंह के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 

'सीबीआई को जांच का अधिकार छीन लिया गया'

सुधाकर सिंह ने बिहार में सीबीआई को जांच के लिए सामान्य सहमति नहीं दिए जाने के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार में भाजपा की सरकार होने के बावजूद बिहार में सीबीआई को जांच का अधिकार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार है तो सीबीआई पर अविश्वास क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की जांच के रास्ते बंद करने के लिए ऐसा किया गया है। राजद सांसद ने कहा कि कई राजनीतिक दल इस मुद्दे पर मौन हैं। उन्होंने महालेखाकार (CAG) की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि BMSICL में हुई कथित गड़बड़ियों पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

 

'भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप देने के लिए बनाए गए कॉरपोरेशन'

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के शासनकाल में विभागों के भीतर अलग-अलग कॉरपोरेशन बनाए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि, सड़क, भवन और स्वास्थ्य समेत कई विभागों के विकास कार्यों और बजट को कॉरपोरेशन के जरिए संचालित करने की व्यवस्था की गई। उनका कहना था कि पहले विभाग खुद टेंडर जारी करते, निगरानी करते और काम पूरा कराते थे, लेकिन कॉरपोरेशन बनने के बाद विभागों के अधिकार कम हो गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) का उदाहरण देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग का बड़ा पैसा निर्माण और खरीद के लिए इस कॉरपोरेशन को दिया जाता है। उनके मुताबिक, BMSICL के प्रबंधन और नियंत्रण की व्यवस्था में मुख्यमंत्री की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डस्टबिन के बाद मशीन खरीद का मुद्दा उठाया

राजद सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डस्टबिन खरीद का मामला अकेला नहीं है। उन्होंने मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित उपकरणों की खरीद का उदाहरण देते हुए दावा किया कि करीब एक करोड़ रुपये की मशीन टेंडर प्रक्रिया के बाद लगभग 18 लाख रुपये में उपलब्ध हुई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में नौ मशीनों की खरीद की बात थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 23 मशीन कर दिया गया। सुधाकर सिंह के मुताबिक, इन मशीनों की कीमत करीब 23 करोड़ रुपये बताई गई थी, लेकिन इन्हें करीब साढ़े चार करोड़ रुपये में खरीदा गया। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह सरकार के लिए बचत दिखाई देती है, लेकिन इसके बाद मशीनों के संचालन और अन्य सेवाओं के नाम पर बड़ा खर्च किया गया।

 

'सिम की तरह मशीन सस्ती, रिचार्ज के नाम पर खेल'

सुधाकर सिंह ने इस पूरी खरीद प्रक्रिया की तुलना प्राइवेट कंपनियों के सिम से करते हुए आरोप लगाया कि मशीन सस्ती कर दी गई, लेकिन उसके बाद के खर्च के नाम पर बड़ा खेल हुआ। उन्होंने दावा किया कि इसी प्रक्रिया में करीब 300 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी हुई। उन्होंने डस्टबिन का उदाहरण देते हुए कहा कि बाजार में जिस सामान की कीमत करीब 1,200 से 1,500 रुपये के बीच है, उसकी सरकारी खरीद में कई गुना अधिक कीमत दिखाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में सामान की वास्तविक बाजार कीमत और सरकारी बिल में दर्ज कीमत के बीच बड़ा अंतर रहा। राजद सांसद ने टेंडर प्रक्रिया में OEM यानी Original Equipment Manufacturer से जुड़ी शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों को इस तरह तैयार किया गया कि किसी कंपनी के माध्यम से टेंडर हासिल करने का रास्ता खुला रहे। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और बाजार कीमत की जांच जरूरी है।

 

'BMSICL का MD मुख्यमंत्री नियुक्त करते हैं'

सुधाकर सिंह ने BMSICL के नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेशन के प्रबंधन में मुख्यमंत्री की भूमिका होती है और इसके MD की नियुक्ति मुख्यमंत्री करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी तरह राज्य के कई डेवलपमेंट कॉरपोरेशन विभागों से अलग रखे गए हैं और उनका नियंत्रण शीर्ष स्तर पर है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे किसी कॉरपोरेशन में भ्रष्टाचार होता है तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में दवाओं की खरीद को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि कई दवाओं की खरीद में जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आई हैं।


राजद सांसद उच्च स्तरीय जांच की मांग की

सुधाकर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े इन मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि खरीद प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ या नहीं और सरकारी धन का कहीं दुरुपयोग तो नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed