बड़ी खबर : बिहार SAP के 122 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण BMP 13 परिसर में अफरातफरी
बिहार समेत देशभर में प्रदर्शनकारियों पर जिस आंसू गैस का इस्तेमाल होता है, उसे लेकर थोड़ी भी गड़बड़ी कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती है अब बिहार मिलिट्री पुलिस इसे झेल रही है। बीएमपी 13 के करीब 40 जवान बीमार हो गए हैं। अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 122 जवान अस्पताल पहुंचे हैं। जबकि कई जवानों को इमरजेंसी में रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विस्तार
बीएमपी के कमांडेंट रवीश कुमार ने जानें क्या बताया?
जवानों के बीमार पड़ने का कारण बीएमपी के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि बुधवार को प्रशिक्षित जवानों को आंसू गैस का गोला दागने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस दौरान एक्सप्लोसिव ब्लास्ट होने के कारण करीब 37 जवानों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: बिहार मिलिट्री पुलिस के 40 जवान बीमार; आंसू गैस के कारण बीएमपी13 में अफरा-तफरी
घटना के संबंध में बीएमपी-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुल सात जवानों की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हालांकि, डीएमसीएच में लगभग 35 से 40 जवानों का इलाज चल रहा है।