फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Dispute over playing music following idol immersion allegations of stone-pelting and firing in Mankaura

बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में

Tue, 27 Oct 2026 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 27 Oct 2026 02:11 PM IST
सार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। सुबह पथराव और गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। फायरिंग का आरोप लगा, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Bihar: Dispute over playing music following idol immersion allegations of stone-pelting and firing in Mankaura
बाढ़ में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। कुछ लोगों ने गली में खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पूर्णिमा के दिन मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के बाद गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान डीजे और गाना बजाने को लेकर युवाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। विसर्जन के करीब तीन घंटे बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और झड़प हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।

विज्ञापन


पढे़ं: विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी; पटना में हंगामा, 'वोट चोरी' के नारे लगे

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लोग पत्थरबाजी करने लगे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा घर से राइफल निकालकर फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया गया। घटना में गली में खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले : एसडीपीओ
एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि सुबह मनकौरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। यह मामला बीती रात ही सुलझा दिया गया था, लेकिन सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर से पथराव की घटना सामने आई।

उन्होंने बताया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है, हालांकि फायरिंग को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिला है। दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण दोबारा विवाद हुआ। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed