Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna to Revamp Waste Collection System, Two Agencies to Handle Citywide Garbage Lifting

पटना में बदलेगा सफाई का सिस्टम: कचरा उठाव के लिए नगर निगम ने क्या योजना बनाई, कितनी राशि की होगी बचत?

Sat, 07 Nov 2026 04:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Nov 2026 04:41 AM IST
सार

पटना की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई योजना लागू हुई तो कचरा उठाव से लेकर वाहनों की निगरानी तक का तरीका बदल जाएगा। त्योहारों के बीच नगर निगम ने घाटों की सफाई, हजारों स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का अभियान भी तेज कर दिया है।

विज्ञापन
Patna to Revamp Waste Collection System, Two Agencies to Handle Citywide Garbage Lifting
पटना नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम नई कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके तहत अब शहर के अलग-अलग अंचलों में कचरा उठाव की जिम्मेदारी दो एजेंसियों को सौंपी जाएगी। नगर निगम की इस नई व्यवस्था से सफाई कार्यों में तेजी आने के साथ सालाना 24 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है। इसके लिए सफाईकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, कचरा उठाने वाले वाहनों की निगरानी जीपीएस और रियल टाइम ट्रैकिंग के जरिए की जाएगी, ताकि उनकी आवाजाही और कामकाज पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

 

दीपावली-छठ पर दो शिफ्ट में हो रहा कचरा उठाव

दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए पटना नगर निगम ने शहर में विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसके तहत गली-मोहल्लों से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सुबह और शाम, दोनों पालियों में कचरा उठाया जा रहा है। त्योहार के दौरान कचरे की मात्रा बढ़ने की आशंका को देखते हुए डोर-टू-डोर कचरा उठाव के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सड़कों और रास्तों से कचरा हटाने के लिए अतिरिक्त हाईवा का संचालन किया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य त्योहारों के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखना है।

विज्ञापन

 

छठ घाटों और संपर्क सड़कों की होगी डीप क्लीनिंग

छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम ने छठ घाटों के साथ वहां तक पहुंचने वाली संपर्क सड़कों की डीप क्लीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है, ताकि स्वच्छता और साफ-सफाई बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

33 हजार लाइटों की मरम्मत, छह हजार से अधिक नई लाइटें लगीं

त्योहारों के दौरान शहर को रोशन करने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक स्तर पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। अब तक 33 हजार से अधिक लाइटों की मरम्मत कराई जा चुकी है, जबकि छह हजार से ज्यादा नई लाइटें लगाई गई हैं। सभी वार्डों में अतिरिक्त 100-100 स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल छठ घाटों पर 50 हाईमास्ट लाइट और करीब 22 हजार स्थायी स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध हैं। छठ महापर्व के दौरान घाटों को रोशन रखने के लिए 47 हजार अस्थायी लाइटें भी लगाई जाएंगी। इससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को रात के समय घाटों तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed