फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Two dead, two critically injured in horrific accident Motihari Bihar News

मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते बाइक सवारों की मौत; कार सवार समेत दो गंभीर

Thu, 03 Sep 2026 09:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

Bihar News: मोतिहारी के बनकट स्थित नेशनल हाईवे पर गैस सिलेंडर लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक और फिर कार से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
Two dead, two critically injured in horrific accident Motihari Bihar News
सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम करीब सात बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
विज्ञापन


गैस सिलेंडर लदे ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा भारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस सिलेंडर लदे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान अपाचे बाइक सवार दो लोगों ने अपना संतुलन खो दिया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पहले गैस लदे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक बगल से गुजर रही कार से भी भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार कि दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम
दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, कार में सवार अथवा हादसे की चपेट में आए दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार
हादसे के तुरंत बाद गैस लदा ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: पीके की मीटिंग में बत्ती गुल, किसी का मोबाइल गायब, कई के पर्स उड़े; निकल गए प्रशांत किशोर


पुलिस पहुंची, लोगों को समझाकर हटवाया जाम
सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद प्रभावित यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने के लिए भी कार्रवाई शुरू की।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, फरार चालक की तलाश
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई में जुटी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed