फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :stray dogs bit 20 people; enraged locals beat a stray dog to death creating panic

मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक: 20 से अधिक लोगों को काटा, एंटी-रेबीज इंजेक्शन खत्म होने से कई लौटे

Thu, 10 Sep 2026 04:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में दो आवारा कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 14 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया, लेकिन इंजेक्शन खत्म होने से कुछ घायलों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :stray dogs bit 20 people; enraged locals beat a stray dog to death creating panic
आवारा कुत्ते का आतंक

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन अलग-अलग जगहों से कुत्तों के हमले की जानकारी सामने आ रही है। ताजा मामला जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र का है, जहां कुढ़नी, बंगरा बंशीधर और रजला पंचायत में दो पागल कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि कुत्ते के हमले में घायल लोगों में कुढ़नी के अशोक कुमार साह, राज कुमार चौधरी, वार्ड-9 के सदस्य कन्हाई कुमार, गुड्डू कुमार, मंजुला देवी और मंजू देवी समेत कई लोग शामिल हैं। आवारा कुत्तों के हमले में घायल ये सभी ग्रामीण एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए कुढ़नी पीएचसी पहुंचे थे।

विज्ञापन

कुल 14 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया
इस मामले में पीएचसी प्रभारी रीता रेणु चौधरी ने बताया कि अब तक कुत्ते के काटने से घायल कुल 14 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। इसके बाद अस्पताल में इंजेक्शन खत्म हो गए। एंटी-रेबीज इंजेक्शन खत्म होने के कारण कुछ घायल लोगों को बिना इंजेक्शन के ही वापस लौटना पड़ा। जिला से इंजेक्शन आने के बाद उन्हें टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार ट्रैफिक चालान एक्सप्लेनर: कैसे-कहां-कितना जमा होगा जुर्माना? लोक अदालत में छूट को समझिए

वहीं, आवारा कुत्तों के हमले और काटने की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई करते हुए आवारा कुत्तों पर जल्द से जल्द लगाम लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार कुत्तों के हमले से खासकर महिलाओं और बच्चों में डर बना हुआ है। अगर जल्द इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

आवारा कुत्ते का आतंक

आवारा कुत्ते का आतंक

 

आवारा कुत्ते का आतंक

आवारा कुत्ते का आतंक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed