फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   New Rail Boost for Bihar Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to Run via Muzaffarpur

बड़ी सौगात: बिहार की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस

Sun, 27 Sep 2026 10:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 10:45 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के रास्ते भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी मिली है। ट्रेन सप्ताह में तीन दिन दोनों दिशाओं में चलेगी और इसकी अधिकतम रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा होगी। 

विज्ञापन
New Rail Boost for Bihar Bhuj-Barauni Amrit Bharat Express to Run via Muzaffarpur
नई अमृत भारत ट्रेन की सौगात - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के पश्चिमी राज्य गुजरात से उत्तर बिहार की रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है। रेलवे ने मुजफ्फरपुर के रास्ते भुज-बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। यह नई अमृत भारत ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ेगी। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री ने मुजफ्फरपुर के सांसद एवं भारत सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद को पत्र जारी कर जानकारी दी है। नई ट्रेन के परिचालन से मुजफ्फरपुर के लोगों के लिए गुजरात जाना बेहद आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


सप्ताह में तीन दिन चलेगी भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र के अनुसार, 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से सोमवार, बुधवार और शनिवार को परिचालित होगी। वहीं, वापसी में 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन से उज्जैन, द्वारका और सोमनाथ जैसे कई अहम धार्मिक स्थलों की यात्रा भी आसान होगी। इससे मुजफ्फरपुर से गुजरात की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए पश्चिमी भारत के अन्य शहरों तक ट्रेन कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
विज्ञापन


यूपी, राजस्थान होते हुए गुजरात तक पहुंचेगी ट्रेन
नई अमृत भारत एक्सप्रेस यूपी के कई शहरों से होते हुए राजस्थान और गुजरात के प्रमुख शहरों तक जाएगी। ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद शहर से आगे तक जाएगी। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात और पश्चिमी भारत के कई महत्वपूर्ण शहरों तक पहुंचने के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान

मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली चौथी अमृत भारत ट्रेन
नई ट्रेन मुजफ्फरपुर से होकर गुजरने वाली चौथी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली, पनवेल से अलीपुरद्वार और सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है। अब एक बार फिर नई ट्रेन की सौगात मिलने से मुजफ्फरपुर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री ने आज पत्र जारी कर इस ट्रेन के मुजफ्फरपुर के रास्ते परिचालन की जानकारी दी है। नई ट्रेन के मिलने से जिले के लोगों का मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कई शहरों से सीधा रेल जुड़ाव हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed