{"_id":"6aaf814a0223a23d8500056f","slug":"bihar-tirhut-mlc-receives-threats-on-facebook-police-lodge-fir-over-abusive-posts-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी: थप्पड़ मारने और जूते की माला पहनाने की बात लिखी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी को सोशल मीडिया पर धमकी: थप्पड़ मारने और जूते की माला पहनाने की बात लिखी, एफआईआर दर्ज
Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:19 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर धमकी, अभद्र टिप्पणी और भ्रामक आरोप लगाए जाने को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने सोशल मीडिया पर लगातार मिल रही धमकी और अभद्र टिप्पणियों को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उन्होंने फेसबुक पर अलग-अलग नाम से संचालित कई अकाउंट के जरिए धमकी देने के साथ ही गाली-गलौज और भ्रामक आरोप लगाए जाने का आरोप लगाया है।
थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी दी गई
एमएलसी के अनुसार, 15 सितंबर को वैभव मिश्रा नाम से संचालित फेसबुक अकाउंट से उन्हें थप्पड़ मारकर गाल लाल करने की धमकी दी गई। बीते 16 सितंबर को इसी अकाउंट से अभद्र टिप्पणियां की गईं। इसी दिन राहुल झा नामक फेसबुक अकाउंट से उन पर भ्रामक आरोप लगाते हुए जूते की माला पहनाने की बात लिखी गई।
ये भी पढ़ें- आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; तीन घंटे तक मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन जाम
विज्ञापन
आरोपों की जांच जारी
इस मामले में उन्होंने आरोप लगाया है कि उज्ज्वल कुमार ओझा और ठाकुर दिव्य प्रकाश नामक युवक अपने फेसबुक अकाउंट से उनके नाम को लेकर जातिगत भावना भड़काने और सामाजिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपित सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ उनके खिलाफ हिंसक कार्रवाई का प्रयास कर सकते हैं। इस मामले में एमएलसी ने काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष से विधिसम्मत कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए समुचित प्रबंध करने की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।