फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online

बिहार में चाकू की नोक पर दुष्कर्म: पैसा वसूली के लिए निकली महिला से हैवानियत, होटल में किया गंदा काम; सनसनी

Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

बेगूसराय शहर के एक होटल के बंद कमरे में युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। कानून व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चलिए बता रहे हैं उन्होंने क्या-क्या कहा है?

विज्ञापन
Begusarai Hotel Video Row Woman Brutally Assaulted Inside Room Shocking Footage Surfaces Online
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप में वायरल करने तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की लिखित शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


'बिहार में चहुंओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल'
वहीं, इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मारपीट और शोषण कि ऐसी जघन्य घटना हुई हैं कि जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चहुंओर असुरक्षा, अन्याय और अत्याचार का माहौल है। क्योंकि बिहार में अब हैवानों, शैतानों और राक्षसों का राज है?
विज्ञापन


जाति विशेषज्ञ आपराधिक चरित्र के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और इसका ख़ामियाजा आम बिहारियों को भुगतना पड़ रहा है। पीएम मोदी को टैग करते हुए तेजस्वी लिखते हैं कि इन बेटियों की चीख-चीत्कार सुनकर इसलिए मौन हैं, ताकि चुनावों में बिहार आकर फिर से जंगलराज का रोना रो सकें। क्या प्रधानमंत्री के प्रिय गाने “मारब सिक्सर की छहो गोली छाती में रे…..” की छहो गोलियां खाली हो चुकी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का ऋण वापस कराने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक परिचित व्यक्ति ने उसे रोका और बातचीत के बाद उसे अलका सिनेमा के समीप ले गया। वहां से उसे होटल ‘ब्लू डायमंड’ ले जाया गया, जहां पहले से एक अन्य आरोपी मौजूद था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में आरोपियों ने दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद चाकू का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

एफएसएल टीम को दी गई सूचना, मेडिकल जांच जारी
मामले की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया है, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। महिला पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल, बेगूसराय में कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। मामले में विधि-सम्मत आवश्यक कार्रवाई जारी है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
नगर थाना में कांड संख्या 451/26, दिनांक 28 सितंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 115(2), 74, 76, 64, 3(5) बीएनएस तथा 66(C), 66(D), 67 आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


ये भी पढ़ें-  बिहार में 30 सितंबर से सजेगा खेल का महाकुंभ: छह मैदानों पर जुटेंगे खिलाड़ी, तीन वर्गों में होगा मुकाबला

होटल से भागकर सीधे थाना पहुंची पीड़िता
पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह होटल के कमरे से बाहर निकलने में सफल हुई। अगले दिन 28 सितंबर की देर शाम वह नगर थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि होटल के कमरे में युवती के साथ मारपीट और प्रताड़ना की घटना सामने आई है। पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो भी प्राप्त हुआ है। आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed