Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lucknow-agra-expressway-bus-accident-three-dead-44-injured

बिहार: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार, बस पलटने से तीन की मौत व 44 यात्री घायल; टायर फटने की आशंका

Mon, 09 Nov 2026 08:04 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 08:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए। बस राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही थी। घायलों का लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
lucknow-agra-expressway-bus-accident-three-dead-44-injured
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी एक बस पारा थाना क्षेत्र के मोहान जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान के भिवाड़ी और रेवाड़ी इलाके से यात्रियों को लेकर बिहार आ रही थी। बस में करीब 52 से 60 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच बस मोहान जीरो पॉइंट के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में कई यात्री फंसे हुए थे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। बस के शीशे तोड़कर भी लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में चल रहा इलाज
हादसे में घायल 44 यात्रियों को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 31 घायलों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में, जबकि 13 का उपचार केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। तीन यात्रियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



ये भी पढ़ें- दिल्ली: दिवाली की रात 36 एक्यूआई स्टेशन हुए बंद, सरकारी आंकड़ा 370 तो निजी एजेंसी ने 2283 तक बताई रीडिंग

हादसे के कारणों की जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे की हालत में बस चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed