फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How Update Mobile Number RC Online, Follow These Simple Steps

गाड़ी की RC में पुराना मोबाइल नंबर है दर्ज?: बिना RTO के चक्कर काटे घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें प्रक्रिया

Sun, 11 Oct 2026 11:07 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 11 Oct 2026 11:07 AM IST
सार

अगर आपकी कार या बाइक की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पुराना नंबर दर्ज है, तो उसे अपडेट करना जरूरी हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरी नहीं है। परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा मिलती है। आइए जानते हैं घर बैठे मोबाइल नंबर बदलने के लिए कौन-से स्टेप्स फॉलो करने होंगे, किन जानकारियों की जरूरत पड़ेगी और किन परिस्थितियों में RTO जाना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
How Update Mobile Number RC Online, Follow These Simple Steps
मोबाइल नंबर अपडेट करने का तरीका - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आपने अपनी कार या बाइक खरीदते समय जो मोबाइल नंबर दिया था, वह अब इस्तेमाल में नहीं है, तो वाहन के रिकॉर्ड में भी उसे अपडेट कराना जरूरी हो सकता है। सही मोबाइल नंबर होने से वाहन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी और उसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं। साथ ही जरूरी सूचना भी नहीं छूटेगी। अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) जाने की जरूरत नहीं पड़ती। परिवहन मंत्रालय के वाहन पोर्टल पर उपलब्ध सुविधा के जरिए आप ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका पूरा तरीका।

विज्ञापन


आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट करना क्यों जरूरी है?
वाहन की आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दर्ज मोबाइल नंबर आपके वाहन से जुड़े रिकॉर्ड का हिस्सा होता है। अगर इसमें पुराना या बंद हो चुका नंबर दर्ज है, तो कुछ ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते समय परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसे में वाहन के रिकॉर्ड में सही मोबाइल नंबर दर्ज होना उपयोगी है। हालांकि, मोबाइल नंबर अपडेट करने के बाद किस तरह की सूचनाएं मिलेंगी और कौन-सी सेवाएं उपलब्ध होंगी, यह संबंधित सेवा और सरकारी पोर्टल के नियमों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन पोर्टल पर मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?
अगर आपके वाहन के लिए ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प उपलब्ध है, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से नंबर अपडेट कर सकते हैं...

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें: परिवहन विभाग के वाहन पोर्टल पर जाएं। आप परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट से भी संबंधित वाहन सेवा तक पहुंच सकते हैं।
  • ऑनलाइन सर्विस में जाएं: पोर्टल पर उपलब्ध वाहन संबंधी ऑनलाइन सेवाओं में अपना विकल्प तलाशें।
  • लॉगिन करें: मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • My Profile खोलें: अगर आपके लॉगिन में यह सेक्शन उपलब्ध है, तो इसे खोलें।
  • अपडेट मोबाइल नंबर चुनें: मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प दिखाई देने पर उस पर क्लिक करें।
  • नया नंबर दर्ज करें: वह मोबाइल नंबर भरें जिसे आप वाहन के रिकॉर्ड में अपडेट कराना चाहते हैं।
  • ओटीपी जनरेट करें: पोर्टल पर यह सुविधा मिलने पर Generate OTP पर क्लिक करें।
  • OTP डालकर सबमिट करें: अब नए नंबर पर आए ओटीपी का दर्ज करें और सबमिट कर दें।
  • स्टेटस जांचें: प्रक्रिया पूरी होने पर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले संदेश को ध्यान से पढ़ें और पुष्टि करें कि नंबर अपडेट हुआ है या नहीं।
  • ध्यान दें: पोर्टल का इंटरफेस, विकल्पों के नाम और प्रक्रिया वाहन या सेवा के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसलिए ऊपर दिए गए स्टेप्स को सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। अगर कोई विकल्प दिखाई नहीं देता है, तो उसे हर वाहन के लिए उपलब्ध मानकर न चलें।


मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी?
अगर आप घर बैठे बिना किसी झंझट के मोबाइल नंबर अपडेट करना चाह रहे हैं, तो ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान आपसे कुछ जानकारियां मांगी जा सकती हैं। इनमें नीचे बताई गईं चीजे शामिल हैं..

  • वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • चेसिस नंबर के आखिरी अंक
  • इंजन नंबर के आखिरी अंक, यदि पोर्टल पर मांगे जाएं
  • नया मोबाइल नंबर
  • ओटीपी के जरिए नंबर का सत्यापन, यदि यह सुविधा लागू हो
  • ध्यान रहे सभी वाहनों के लिए हर जानकारी जरूरी हो, ऐसा नहीं है। पोर्टल पर जो विवरण मांगे जाएं, वही भरें और सुनिश्चित करें कि वे वाहन के आधिकारिक रिकॉर्ड से मेल खाते हों।


क्या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए RTO जाना पड़ेगा?
हर मामले में RTO जाना जरूरी नहीं है। अगर आपके वाहन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है और पोर्टल पर मांगी गई जानकारी का सत्यापन सफल हो जाता है, तो प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में संबंधित RTO से संपर्क करना पड़ सकता है। जैसे मान लीजिए पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प न मिलने पर।  वाहन की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड से मेल न खाने पर और OTP सत्यापन या आवेदन की प्रक्रिया पूरी न होने पर। पोर्टल आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यालय से संपर्क करने का निर्देश दे तो। ऐसी स्थिति में संबंधित RTO या परिवहन विभाग की आधिकारिक हेल्पडेस्क से जानकारी लें।

मोबाइल नंबर अपडेट करते समय इन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है:

  • आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें: परिवहन या वाहन की सरकारी और आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। किसी थर्ड पार्टी के चक्कर में पड़ना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • अनजान लिंक से बचें: किसी अनजान मैसेज या वेबसाइट पर वाहन की निजी जानकारी दर्ज न करें।
  • ओटीपी साझा न करें: मोबाइल पर आया ओटीपी किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं।
  • जानकारी ध्यान से भरें: वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य विवरण दर्ज करते समय गलती न करें।
  • पुष्टि जरूर करें: प्रक्रिया के बाद स्क्रीन पर दिखने वाले संदेश या आवेदन की स्थिति को जांचें। केवल सबमिट पर क्लिक कर देना सफल अपडेट का प्रमाण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed