फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   diwali 2026 ravi pushya nakshatra shubh yog shopping muhurat time and significance

दिवाली से पहले बना रवि पुष्य नक्षत्र: गाड़ी, घर और सोना-चांदी खरीदने का शुभ योग और मुहूर्त

Sat, 31 Oct 2026 02:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 31 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

दिवाली से पहले शुभ खरीदारी का शुभ मुहूर्त का निर्माण हुआ है। 01 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बनेगा। इस शुभ योग में सोने-चांदी की खरीदारी और मकान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
diwali 2026 ravi pushya nakshatra shubh yog shopping muhurat time and significance
रवि पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार, 01 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है और 8 नवंबर को दिवाली है। यानी दिवाली के पहले ही शुभ खरीदारी और नए काम की शुरुआत करने का शुभ योग बन रहा है। पंचांग के अनुसार रवि पुष्य नक्षत्र तब बनता है जब रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो रवि पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। 

विज्ञापन


ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ और फलदायी योग माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, जमीन-मकान, लग्जरी चीजें आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के अलावा व्यापारी इस दिन नए बहीखाते शुरू करते हैं और वहीं आम लोग इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा करते हैं। 
विज्ञापन


रवि पुष्य नक्षत्र का क्या होता है महत्व?
रविवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है तो रवि पुष्य नक्षत्र संयोग का निर्माण होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, नेतृत्व और आत्मविश्वास आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं पुष्य नक्षत्र स्थिरता, सुख, समृद्धि, लाभ और शुभता का प्रतीक होता है। जिसके कारण रवि पुष्य नक्षत्र में किए गए शुभ काम से व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, सुख, प्रसिद्ध और लाभ आदि की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिसमें एक पुष्य नक्षत्र होता है जिस बहुत ही शुभ नक्षत्र माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को स्थिरता, लाभ, सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक जीवन में स्थिरता और शुभता लाती है। इसके अलावा इस नक्षत्र में पूजा-पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती है। 


रवि पुष्य में क्या-क्या खरीदना शुभ ?

  • - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रवि-पुष्य योग में सोने-चांदी के सिक्के, नए आभूषण, बर्तन और दूसरी बहुमूल्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। 
  • - रवि पुष्य नक्षत्र में नई कार, बाइक आदि की बुकिंग या फिर डिलीवरी भी ले सकते हैं। इसे भी बहुत ही शुभ माना जाता है। 
  • - रवि पुष्य योग में मकान, जमीन, जायदाद, प्लैट आदि चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। 
  • - रवि पुष्य योग में भगवान की मूर्तियां और दूसरी पूजन सामग्री आदि भी खरीद सकते हैं। 


रवि पुष्य नक्षत्र में पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

चौघड़िया  समय
चर- सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक
लाभ- सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक
अमृत- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक
शुभ- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजे तक
शुभ- शाम 6 बजकर 7 बजकर 30 मिनट तक
अमृत- शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजे तक
चर-रात 9 से 10 बजकर 30 मिनट तक 

रवि पुष्य नक्षत्र में करें ये शुभ काम

  • रवि पुष्य नक्षत्र में सूर्यदेव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने की परंपरा होती है। इस दिन सूर्य देव की पूजा के लिए तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed